✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 मवेशी लदा पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, चालक-खलासी फरार

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:25:35 PM

 धनबाद(DHANBAD) - मवेशियों से भरा एक पिकअप वैन आज  गोविंदपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वैन बंगाल की ओर जा रहा था. बरवा हटिया के समीप चालक ने संतुलन खो दिया और वन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मौके से चालक एंव उपचालक फरार हो गए.  वहाँ लोगों की भीड़ जुट गई. बजरंग दल के लोग भी  घटनास्थल पर पहुंचे. उसके बाद  गोविंदपुर पुलिस को जानकारी दी गई.  सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह दल -बल के साथ पहुँच कर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया.

जीवित मवेशियों को खटाल में दे दिया गया 

बजरंग दल के कार्यकर्ता विवेक  ने बताया कि वाहन में कुल 9 जानवर थे.  जिसमें एक मरा हुआ था. आठ को स्थानीय खटाल में दे दिया गया है.  मौके पर बरवा के मुखिया बबलू मंडल भी उपस्थित थे. लोगों का कहना है कि  पुलिस थोड़ी भी गौ तस्करी पर  शिकंजा कसती  तो  शायद इसे रोका जा सकता है. बता दें कि जीटी रोड होकर सैकड़ों मवेशी लदे वाहन रोज गुजरते हैं. ऐसी बात नहीं है कि पुलिस को जानकारी नहीं है ,बावजूद यह धंधा बिना रोक टोक के चलता रहता है. 

रिपोर्ट :शाम्भवी सिंह ,धनबाद  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.