✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरयू की ट्वीट का असर, भाजपा को जो करना था वह सरयू ने कर दिखाया

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:26:10 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय गलत/भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने के लिए जाने जाते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं अक्सर वे विपक्ष की भी भूमिका निभा जाते हैं.जो काम भाजपा को करना चाहिए वह भी सरयू राय ही कर बैठते हैं.

सरयू राय ने किया ट्वीट

चाहे राज्य हित के मुद्दे पर हेमंत सरकार पर सवाल खड़े करने हो या लोक हित से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले हो. ताज़ा उदाहरण जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम का है जहां 14-18 वर्ष का टीकाकरण अभियान चल रहा है. दो दिन पहले सरयू राय ने ट्वीट के माध्यम से इस बात पर दुख प्रकट किया कि टीकास्थल मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बैनर, होर्डिंग, कट आउट से भरा पड़ा है. लेकिन एक भी फोटो प्रधानमंत्री या अन्य जनप्रतिनिधियों की नहीं है. सरयू राय ने ट्वीट में लिखा --"कीनन स्टेडियम जमशेदपुर में भारत सरकार की निधि से 14-18वर्ष के नौनिहालों का टीकाकरण चल रहा है.टीकास्थल झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री/मुख्यमंत्री के बैनर, होर्डिंग, कट -आउट से भरा पड़ा है.एक भी फोटो@narendramodi या अन्य जनप्रतिनिधियों का नहीं है.कौन है ऐसा अपमानजनक आदेश देने वाला?"

लोगों ने कसा तंज, भाजपा को गुटबाजी से फुर्सत नहीं 

लोगों ने तो ये ट्वीट देखकर यही तंज कसा कि जो काम भाजपा को करना चाहिए वह भी सरयू राय कर रहे हैं. कहां तो प्रधानमंत्री की फोटो न देखकर भाजपा वालों को आग बबूला होकर सवाल खड़ा करना चाहिए था लेकिन उन्हें नज़र आया ही नहीं. नज़र आए भी कैसे, गुटबाज़ी से फुर्सत हो तब तो? लोग कहते हैं कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां सभी बड़े नेता सीएम उम्मीदवार हैं. ऐसे में ये छोटी मोटी चीजें उन्हें नज़र नहीं आती.

खैर सरयू राय के ट्वीट का असर यह हुआ कि आनन फानन में प्रधानमंत्री का एक पोस्टर कीनन स्टेडियम में टीकाकरण स्थल पर लगा दिया गया. इसकी सूचना फोटो समेत खुद सरयू राय ने अपने ट्वीटर अकाउंट से दी.उन्होंने ट्वीटर पर लिखा--""ट्वीट का कुछ तो असर हुआ. ट्वीट के एक दिन बाद आनन फानन में कीनन स्टेडियम, जमशेदपुर के टीकाकरण स्थल पर प्रधानमंत्री @narendramodi का एक पोस्टर लग गया."

रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड ,जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.