✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:28:25 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. सोमवार, दिनांक 4 अप्रैल 2022को पलामू के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

यूडीआइडी कार्ड को लेकर शिविर लगाने की तिथि निर्धारित, पांच अप्रैल से सभी प्रखंडों में लगेगा शिविर: रविवार को सिविल सर्जन कार्यालय में सहायक समाहर्ता आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिले के दिव्यांगों का यूडीआइडी कार्ड निर्गत करने को लेकर जिले के दिव्यांगों का यूडीआइडी कार्ड निर्गत करने के उद्देश्य से 5 मार्च से 31 मार्च तक जिले के सभी 21 प्रखंडों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया था. बता दें कि जिले में सभी प्रखंडों में शिविर लगाकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया जायेगा. पांच अप्रैल से पांच मई तक सभी प्रखंडों में विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. (प्रभात ख़बर)

मजदूर किसान कॉलेज से चोरी गया 12 कंप्यूटर बरामद, तीन गिरफ्तार : पलामू के पांकी के डंडारकला स्थित मजदूर किसान कालेज में पिछले 15 मार्च को 12 कंप्यूटर सेट की चोरी हुई थी. पुलिस ने चेरी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पलामू पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कालेज के कंप्यूटर से 12 कंप्यूटर सेट, एक बड़ा ज़ेरॉक्स मशीन, दो प्रिंटर, सीसी टीवी कैमरे की चोरी हुई थी. (दैनिक जागरण)

नावाबाजार में खुला बुलबुल हास्पिटल: नावाबाजार में बुलबुल हॉस्पिटल खुला. इसका उदघाटन प्रमुख रवींद्र पासवान, बीडीओ राकेश श्रीवास्तव, जिला पार्षद अनुज राम, भाजपा नेता किशोर कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. बीडीओ श्री श्रीवास्तव ने कहा कि नावाबाजार में इस तरह के अत्याधुनिक हॉस्पिटल खुलना इलाके के लोगों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा. खासकर गरीब तबके के लोग जो अभाव में बाहर जाकर उचित इलाज नहीं करा पाते हैं, वैसे लोगों के लिए यह हॉस्पिटल राहत देगा. (प्रभात ख़बर)

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिंदी को शामिल करने की मांग: हिंदी भाषा को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा के क्षेत्रीय भाषा सूची में पुनः शामिल करने की मांग को लेकर युवा जागृति केंद्र व वाइजेके स्टूडेंट फेडरेशन जन जागरण अभियान चला रहा है. आंदोलन को और गति देने के लिए रविवार को होटल राज में शहर के विभिन्न संस्था के लोगों के साथ युवा जागृति केंद्र की बैठक हुई. (हिंदुस्तान)

वर्षों पूर्व भीम बराज पर लगी 46 एलइडी लाइट पड़ी है बेकार: पलामू जिले के मोहम्मदगंज में उत्तर कोयल नदी पर बना भीम बराज पर बने पथ के किनारे लगी 46 एलइडी लाइट नहीं जलती है. रखरखाव के अभाव में खंभे पर लगे बल्ब में कुछ बेकार हो गये है, तो कुछ की चोरी हो गयी है. स्थानीय लोगों के अनुसार चार वर्ष पूर्व लगाये गये बल्ब आज तक जला ही नहीं. इतना जरूर है कि जब इसको लगाया गया था तब उसे जेनरेटर चलाकर टेस्ट किया गया था. (दैनिक जागरण)

लातेहार को जिला बने 21 वर्ष पूरे:  चार अप्रैल 2022 को लातेहार जिला का 21वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. 21 सालों में सारे मापदंड पूरा करनेवाले बरवाडीह प्रखंड को आज तक अनुमंडल नहीं बनाया जा सका है. बरवाडीह प्रखंड की दूरी लातेहार जिला मुख्यालय से 65 व पलामू जिला मुख्यालय से 28 किमी की दूरी पर स्थित है. बरवाडीह प्रखंड में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल विद्युत सब स्टेशन, अनुमंडल पेयजल कार्यालय व अनुमंडल लघु सिंचाई विभाग का लातेहार कार्यालय संचालित हैं. इसके बावजूद बरवाडीह को अनुमंडल नहीं बनाया गया. (प्रभात ख़बर)

रिपोर्ट: अमन प्रताप सिंह, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.