✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पीआईबी के एडीजी अरिमर्दन सिंह को सम्मान के साथ दी गई विदाई, पत्रकारों ने नई पारी के लिए दी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:26:18 PM

रांची(RANCHI): पीआईबी यानी पत्र सूचना कार्यालय के एडीजी अरिमर्दन सिंह का आज रांची के प्रेस क्लब परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. रांची प्रेस क्लब और झारखंड यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में राज्य भर से आये पत्रकार प्रतिनिधियों ने भाग लिया और श्री सिंह को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी. इस मौके पर मौजूद पत्रकारों ने उनके यहां पदस्थापित होने के बाद पीआईबी की गतिविधियों में हुई बढ़ोत्तरी और उससे राज्य भर के पत्रकारों को हुए लाभ के लिए भी उनकी भूमिका की तारीफ की. वक्ताओं ने कहा कि पहली बार यह महसूस किया जा सका कि पत्र सूचना कार्यालय की सक्रियता पत्रकारों और समाचार पत्रों के लिए कितनी कारगर और फायदेमंद हो सकती है. खास तौर पर कोरोना काल में निरंतर उनकी अगुवाई में इस पीआईबी कार्यालय ने जो काम किया, उसका महत्व सिर्फ पत्रकार ही समझ सकते हैं. अपने पूर्व अनुभव के आधार पर श्री सिंह ने अखबार प्रकाशन के समय को ध्यान में रखते हुए उन्हें आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी. 

"अफसर का रौब झाड़ने से कुछ नही होता हासिल"

इस मौके पर खुद श्री सिंह ने अपनी सामान्य जीवन शैली के आधार पर पत्रकारों के बीच अपने अनुभव भी बांटे. उन्होंने कहा कि रांची से पहले अपने लखनऊ के कार्यकाल के दौरान भी वह इसी तरह सहज उपलब्ध रहे. इस आचरण का उन्हें निजी जीवन में लाभ भी मिला है. निरर्थक अफसर होने का रौब झाड़ने से कुछ भी हासिल नहीं होता है. उन्होंने कहा कि यहां पदस्थापित होने के बाद ही कोरोना महामारी की वजह से पीआईबी कार्यालय की जिम्मेदारियां बहुत अधिक बढ़ गयी थी. इसके बाद भी उन्होंने अपने सहयोगी अधिकारियो के साथ मिलकर हर स्तर पर प्रयास किया और पत्रकारों और अखबारों को इसका लाभ मिलने की वजह से वह इस प्रयास से संतुष्ट हैं. इस मौके पर श्री सिंह का शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मान भी किया गया.

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.