गिरिडीह(GIRIDIH):- झारखंड पोषण सखी संघ के बैनर तले रविवार को डुमरी में जिला स्तरीय पोषण सखियों की एक बैठक हुई. जिसमें पोषण सखी संघ के प्रदेश सचिव प्रमिला कुमारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई. इस दौरान पोषण सखियों ने अपनी बर्खास्तगी को लेकर हेमंत सोरेन सरकार को चारों तरफ से घेरने की रणनीति बनाई तथा सम्मान पूर्वक पुणे पोषण सखियों की बहाली की मांग की. इस दौरान प्रदेश सचिव प्रमिला कुमारी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार अगर पोषण सखियों की बर्खास्तगी को वापस नहीं लेती है तथा पुनः सह सम्मान बहाली नहीं करती है तो वृहद आंदोलन किया जाएगा तथा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक सरकार को सड़क से सदन तक घेरने का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार के विरुद्ध वृहद आंदोलन पूरे झारखंड में चलाया जाएगा. इस दौरान पोषण सखी डोली कुमारी, किरण कुमारी, बिना कुमारी, रुबी कुमारी, निखत परवीन, मनीषा कुमारी, पिंकी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी मुर्मू, मालती कुमारी सहित दर्जनों पोषण सखियों की उपस्थिति देखी गई. बैठक की अध्यक्षता डुमरी प्रखंड पोषण सखी अध्यक्ष रूबी देवी तथा संचालन डोली कुमारी ने किया.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरीडीह
