☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल की तपिश : धरती के नीचे धधकती आग, तो आसमान में आग को गोला, परेशान हैं लोग भीषण गर्मी से

धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल में जमीन के नीचे आग और ऊपर तपता सूरज.  लोग कैसे अपने रोजमर्रा के काम करते हैं और कैसे जीविकापार्जन कर रहे हैं, यह तो वहीं बता पाएंगे लेकिन आज रविवार को दोपहर में धनबाद की सड़कें पूरी तरह से सूनी थी. रविवार भी वजह था.  हालांकि तापमान 38 डिग्री के आसपास था. आज उम्मीद थी कि वर्षा होगी. लेकिन इस उम्मीद पर भी पानी फिर गया. तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, फिर भी जरूरी कामों से लोगों को घर से बाहर तो निकलना ही पड़ता है.  

सड़क के किनारे बढ़ गई है दुकानें

ऐसे में अपने को गर्मी से बचाने के लिए ईख का रस, सत्तू, आम झोर आदि का सेवन बढ़ा दिया गया है. सड़क के किनारे तरबूज, डाभ की दुकानें बढ़ गई है. वैसे भी कोयलांचल में गर्मी थोड़ी अधिक पड़ती है लेकिन इस बार तो कहा जा रहा है कि गर्मी खूब सताएगी, इधर गर्मी का कहर जैसे-जैसे बढ़ रहा है लोगों की परेशानियां भी बढ़ रही है.  बिजली संकट बढ़ता जा रहा है, डीबीसी और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कारण कई क्षेत्रों में रात-रात भर बिजली नहीं रह रही है. ऐसे में लोग यही कह रहे हैं कि हाय रे गर्मी! क्या-क्या रंग दिखाएंगी. हालांकि ठेला पर दुकान लगाने वालो की आमदनी बढ़ गई है.

रिपोर्ट :शाम्भवी और प्रकाश ,धनबाद

Published at:03 Apr 2022 05:28 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.