देवघर (DEOGHAR) - देवघर ima के चिकित्सकों ने हाथों में कैंडल लेकर उचित न्याय की गुहार लगायी है. दरअसल चिकित्सक राजस्थान के दौसा में हुए डॉ अर्चना शर्मा की मौत को हत्या बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ साथ उनके खिलाफ सख्त सजा की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला. मौके पर चिकित्सकों ने अविलंब केंद्रीय मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को अर्चना एक्ट और क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में व्यवहारिक संसोधन के लिए मांग किया. डॉ अर्चना की मौत से आहत ima के चिकित्सकों ने एक दिन के लिए ओपीडी सेवा को बंद रखा था. हालांकि इस बंद के दौरान मेडिकल संबंधित इमरजेंसी सेवाओं पर नहीं रोक नहीं लगाई गई थी.
रिपोर्ट : रितुराज सिंहा, देवघर
