☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नेशनल एजुकेशन सोसायटी फॉर ट्राईबल स्टूडेंट का 4 साल पूरा, केंद्रीय मंत्री ने शिक्षकों को किया सम्मानित

नेशनल एजुकेशन सोसायटी फॉर ट्राईबल स्टूडेंट का 4 साल पूरा, केंद्रीय मंत्री ने शिक्षकों को किया सम्मानित

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - नेशनल एजुकेशन सोसायटी फॉर ट्राईबल स्टूडेंट ने अपने 4 साल के सफर को तय कर लिया है. चौथा फाउंडेशन डे सेलिब्रेशन के मौके पर देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर ट्राईबल कल्चर सोसायटी ग्राउंड में 4 फाउंडेशन डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय के मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित हुए. वहीं इस मौके पर छत्तीसगढ़ के महिला टीचर और पुरुष टीचर को मुख्य अतिथि मंत्री अर्जुन मुंडा के हाथों सम्मानित किया गया.

भारत के भविष्य हैं सभी विद्यार्थी

कार्यक्रम के दौरान एकलव्य विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी. झारखंडी संस्कृति के साथ राष्ट्रीय गीतों से उपस्थित लोगों को कलाकारों ने मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अर्जुन मुंडा ने छात्र-छात्राएं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश अमृत महोत्सव मना रहा है. वहीं 75 वां अमृत महोत्सव के उपलक्ष में यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठा है. ट्राइबल विद्यार्थियों द्वारा अपने मुकाम को हासिल करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. यह विद्यार्थी भारत के भविष्य हैं. साथ ही विद्यार्थियों का हौसला अफजाई करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आपके कंधे पर बड़ी जिम्मेवारी है. आप विश्व में अपना नाम रोशन करें. वही मंत्री अर्जुन मुंडा ने आने वाली योजना की जानकारी भी दी.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Published at:03 Apr 2022 12:11 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.