✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

EXCLUSIVE : कोयलांचल की धरती फिर हुई लाल, रेलवे ठेकेदार की गोली मार कर हत्या, देखिए वीडियो

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:23:10 PM

धनबाद(DHANBAD):  कोयलांचल की धरती आज एक बार फिर खून से लाल हुई. दिन-दहाड़े फुलबंगला में रेलवे ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारी गई. सूत्रों के अनुसार, उसे 4 गोलियां मारी गई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार हमलावर आए थे और ठेकेदार बबलू को देखते ही गोलियां चलाना  शुरू कर दिया. वह भागे लेकिन हमलावर पीछा कर गोलियां मारते रहें. गोली मारने के बाद हमलावर झरिया की ओर भाग निकलें. आनन-फानन में ठेकेदार को जालान अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आज की घटना के संबंध में बताया जाता है कि ठेकेदार बबलू आद्रा-भागा रुट की भागा रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक का काम करा रहे थे कि हमलावर पहुंचे और उन पर गोलियां बरसा दी. इस घटना के पीछे व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता बताई जाती है, क्योंकि रेलवे के ठेके में कोयले की तरह प्रतिद्वंद्विता चलती है. इस घटना के बाद धनबाद के लोगों को भोलानाथ बसेरिया की घटना ताजा हो गई, जहां रैक से कोयला लोडिंग के विवाद में दो दशक पूर्व सैकड़ों आंखों के सामने दौड़ा-दौड़ा कर एक लिफ्टर को बम से मारा गया था. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह / प्रकाश कुमार, धनबाद 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.