✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बेलगड़िया टाउनशिप में रहने वाले नागरिकों को मिलेगा सरकारी योजना का लाभ

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:15:59 PM

धनबाद(DHANBAD) - बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आगामी 14 अप्रैल को बेलगड़िया टाउनशिप में रहने वाले नागरिकों को सरकारी योजना का लाभ देने के लिए विशेष कैंप लगाना है.  इसको लेकर आज झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार के सचिव सह उप विकास आयुक्त  शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में सभी विभागों के साथ बैठक की गई. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह एक शुरुआत है.  सबको मिलकर नए तरीके से काम करना है. 

बेलगड़िया टाउनशिप में रहने वाले नागरिकों को हर  योजना का लाभ मिले 
 
बेलगड़िया टाउनशिप में रहने वाले नागरिकों के लिए एक-एक योजना चुनकर उसका लाभ देना है.  सभी विभाग इसमें लगन के साथ हिस्सा ले.  इसके साथ-साथ वहां के नागरिकों का कौशल विकास भी करना है.  बेलगड़िया में कैंप लगने से पूर्व सभी विभाग वहां सर्वे करें और जमीनी हकीकत से रूबरू हो.  लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे.  सभी विभाग विशेष कैंप में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर उसे सफल बनाये. उन्होंने कहा कि बेलगड़िया के नागरिकों के आधार कार्ड में एड्रेस चेंज करने के लिए विशेष कैंप आयोजित करें, इससे उनका बैंक खाता खुलवाने, आयुष्मान कार्ड बनाने, पेंशन योजना से जोड़ने और राशन कार्ड बनाने में आसानी होगी.बैठक के दौरान उन्होंने वहां के विद्यालय की स्थिति, 

बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को भी प्रोत्साहित करे 

बच्चों के बीच पोशाक, किताब, छात्रवृत्ति इत्यादि पर चर्चा की और  कहा कि बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए बच्चों के साथ- साथ उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित करे.  शिक्षकों को जागरुक करे, बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करे. बैठक में उप विकास आयुक्त  शशि प्रकाश सिंह, निदेशक एनईपी श्रीमती इंदु रानी, डीपीओ  महेश भगत, डीएसओ  भोगेंद्र ठाकुर, डीएसडब्ल्यूओ श्रीमती स्नेह कश्यप, जिला शिक्षा अधीक्षक  इंदूभूषण सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती प्रबला खेस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल, डीआईओ श्रीमती सुनीता तुलसियान, सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत, कार्यपालक दंडाधिकारी  अमर प्रसाद, एलडीएम  नकुल कुमार साहू, डीडीएम नाबार्ड, जिला परिषद, पंचायती राज, पशुपालन, मत्स्य, गव्य विकास, सहकारिता सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.