✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रदेश प्रभारी ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:40:31 PM

रांची(RANCHI): कांग्रेस विधायक दल की बैठक कांग्रेस भवन सभागार में हुई. जिसमें प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक में संगठन के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. विधायकों ने अपनी समस्या प्रदेश प्रभारी  को बताया है.

वहीं प्रदेश प्रभारी ने देर से बैठक में भाग लेने आने वाले विधायकों को फटकार लगाया है. बैठक के बाद विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने बताया कि चिंतन शिविर के दौरान प्रदेश प्रभारी ने जो टास्क विधायकों को दिया था उस पर आज चर्चा की गई है.

उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान पर प्रदेश प्रभारी ने जोर देने पर सभी को निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा में विभिन्न मामलों को उठाने का निर्देश प्रभारी में दिया था उस पर भी आज मंथन किया गया.उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में अबतक डिजिटल के माध्यम से एक लाख से अधिक सदस्य बन गए है. उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी मुख्यमंत्री से मिल कर सभी मामलों पर बात करेंगे और एक एक समस्या का समाधान करेंगे.

बैठक में सांसद गीता कोडा ,प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव,बन्ना गुप्ता ,बादल पत्रलेख के अलावा सभी विधायक शामिल थे.    

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.