☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजयुमो की गांधीगिरी : हाइवा चालकों को गुलाब फूल देकर की अपील, खुद भी बचिए और राहगीरों की जान भी बचाइए 

भाजयुमो की गांधीगिरी : हाइवा चालकों को गुलाब फूल देकर की अपील, खुद भी बचिए और राहगीरों की जान भी बचाइए 

धनबाद(DHANBAD) - झरिया ,कतरास मोड़ के आस-पास लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए  भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने आज गांधीगिरी की. आज हाइवा चालकों को गुलाब फूल देकर  उनसे आग्रह किया कि हाइवा को आराम से चलाया करें, अगर गाड़ी पूरी तरह से फिट न हो तो पहले गाड़ी को ठीक करा लें ,फिर चलाने ले जायें, 

मालिक के दबाव में नहीं करें ओवर टाइम

मालिक के दबाव में ओवर टाइम न करें.सबके परिवार ,बच्चे घर में इंतजार करते हैं.  सड़क पर चलने वाले राहगीरों के जान को बचाएं एवं अपनी जान को भी खतरे में न डालें. दुर्घटना होने के बाद  देखा गया है कि  ड्राइवर भागने के क्रम में आगे  जाकर दुर्घटना कर देते हैं.  कभी -कभी भीड़ के हाथ लग जाने पर ड्राइवर को भीड़ पीट देती है.अगर आप सब सुरक्षित ड्राइविंग करेंगे तो आप भी बचेंगे और सड़क पर चलने वाले भी सुरक्षित घर पहुंच सकेंगे. जागरूकता अभियान में मुख्यरूप से दिलीप भारती, संतोष शर्मा,रंजीत रवानी,शैलेन्द्र सिंह,रघुराम, विजय चंद्रवंशी, राहुल सोनी,गौरव कुमार,शुभम गुप्ता,यश झा,राहुल वर्मा,कुलदीप शर्मा,कृष्णा स्वर्णकार, रौनक राउत,अमित रवानी,रविंद्र रवानी,रूपेश पासवान, अक्षय यादव,आदित्य सोनी,विक्की शर्मा आदि थें.

Published at:02 Apr 2022 04:51 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.