✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डॉक्टरों के ओपीडी कार्य बहिष्कार का SNMMCH में असर नहीं, सामान्य रूप से मरीजों का हो रहा इलाज

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:14:03 PM

धनबाद(DHANBAD) राजस्थान में डॉक्टर अर्चना शर्मा की मौत पर आज पूरे झारखंड में 12 घंटे ओपीडी कार्य बहिष्कार की घोषणा थी. निर्णय हुआ था कि ओपीडी नहीं चलेगा, केवल इमरजेंसी में कार्य होंगे और यह आंदोलन शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा. केवल ओपीडी में कोई काम नहीं होंगे. मरीजों की परेशानी को देखते हुए इमरजेंसी के कार्य को बाधित नहीं करने का निर्णय लिया गया था. लेकिन, आज धनबाद के SNMMCH अस्पताल में डाक्टरों के हड़ताल का असर नहीं दिखा, सबकुछ सामान्य ढंग से होता दिखा. 

SNMMCH में मरीजों को नहीं हुई कोई परेशानी

ओपीडी में मरीज भी आए, डॉक्टर भी आए, मरीजों का इलाज भी हुआ. जिस तरह हर दिन लाइन लगती थी, पुर्जे बनते थे, उसी तरह काम होता रहा. बता दें कि धनबाद में SNMMCH सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है. यहां सिर्फ धनबाद जिले के ही नहीं, बल्कि अगल-बगल के मरीज भी इलाज के लिए आते है. हालांकि, डॉक्टर अर्चना की मौत से धनबाद के डॉक्टर भी आक्रोशित है. दबी जुबान से लोगों का कहना था कि इलाज के लिए पहुंचे मरीजों का तो ख्याल रखना ही होगा.

निजी अस्पतालों में बंद है ओपीडी

इस संबंध में सदर अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ राजकुमार ने The Newspost से कहा कि सारे निजी अस्पतालों में ओपीडी के कार्य बंद हैं. इसकी सूचना उन लोगों को लगातार मिल रही है और सरकारी अस्पतालों में भी सिर्फ इमरजेंसी मामलों को ही डॉक्टर देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि डॉ अर्चना शर्मा के साथ जो घटना घटी है, वह दुखदायी है. हम लोग लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द से जल्द लागू किया जाए ताकि डॉक्टर निर्भय होकर मरीजों की सेवा कर सके.

रिपोर्ट : शाम्भवी/प्रकाश, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.