☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजभवन के दरबार हॉल में पीएम के परीक्षा पर चर्चा सुनने के बाद राज्यपाल ने छात्रों को कराया उद्यान भ्रमण

राजभवन के दरबार हॉल में पीएम के परीक्षा पर चर्चा सुनने के बाद राज्यपाल ने छात्रों को कराया उद्यान भ्रमण

रांची(RANCHI) - राज्यपाल रमेश बैस ने आज राज भवन के दरबार हॉल में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के साथ दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से प्रसारित 'परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम देखा. राज्यपाल ने इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ किये गये संवाद को दूरदर्शन चैनल पर देखा व सुना. कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचार हमारे विद्यार्थियों के लिए अति प्रेरणादायी हैं. आज प्रधानमंत्री ने 'परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के द्वारा पूरे देश के बच्चों को ज्ञान देने का कार्य किया है .इसके साथ ही तनाव को दूर करने का संदेश भी दिया है.

राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में दूर की छात्रों की निराशा

जिन बच्चों के मन में निराशा थी, उनके मन की निराशा को अपने संबोधन के द्वारा दूर किया. राज्यपाल ने बच्चों से कहा कि मन में निराशा नहीं होनी चाहिए. निश्चितरुपेण, आज के इस कार्यक्रम से हमारे छात्रों के मनोबल में वृद्धि हुई है. उन्होंने प्रधानमंत्री को इस कार्य हेतु अत्यंत बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने ना सिर्फ छात्रों में उत्साह का संचार किया है बल्कि उन्हें  प्रोत्साहित करने का भी  महत्वपूर्ण कार्य किया है.  राज्यपाल ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम  समाप्ति के उपरांत राज भवन आए छात्रों ने राज भवन उद्यान का भ्रमण किया तथा उद्यान की खूबसूरती की सराहना की.

रिपोर्ट: रंजना कुमारी, रांची 

Published at:01 Apr 2022 08:11 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.