सिमडेगा(SIMDEGA): जंगली हाथियों के उत्पात से जिले वासियों में भय बना हुआ है. आए दिन हाथी किसी घर या ग्रामीण को निशाना बना रही है. जंगली हाथी ने केरसई थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी तैंसेर बढ़नीजोर मुरई टोली निवासी फलोरा विलूंग उम्र 71 वर्ष को महुआ चुनने के क्रम में निशाना बनाया और मौत के घाट उतार दिया.
इस मामले की सूचना मुखिया धर्म प्रकाश डुंगडुंग ने वन विभाग और थाना को दिया. सूचना के बाद वन विभाग के पदाधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं वन विभाग की ओर से मृतका के परिजनों को तत्काल दस हजार रुपये का मुआवजा दिया है.
रिपोर्ट:अमित रंजन ,सिमडेगा
