✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जंगल में छुपा कर रखे गए 59 लकड़ी का बोटा बरामद, तस्कर भागने में सफल

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:10:17 PM

सिमडेगा ( SIMDEGA) :-वन विभाग को मिली लगातार बड़ी कामयाबी तस्करी के लिए झाड़ी में छुपा कर रखे गए लाखों रुपए मूल्य  की अवैध लकड़ी  को जब्त किया है। कोलेबिरा वन क्षेत्र में लगातार लकड़ी माफियाओं के सक्रिय होने के बाद वन विभाग द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत सूचना मिली थी झपला में तस्करी की नियत से लकड़ी का बोटा झाड़ी में छुपा कर रखा गया था और वन विभाग की टीम दो तीन दिन से उनके पीछे लगी हुई थी लेकिन तस्करों का पता चलने पर उसे जलडेगा प्रखंड के बलडेगा कोलोमडेगा पहुंचा दिया गया था इधर वन विभाग कोलोमडेगा लकड़ी जब्ती के लिए जाने वाले कि फिर लकड़ी तस्करों ने लकड़ी को जंगल के रास्ते सावनाजारा पहुंचा दिया इधर वन विभाग को सूचना के आधार पर टीम गठित कर सावनाजारा पहुंचकर 59 लकड़ी का बोटा व चिरान लकड़ी को जप्त करते हुए  वन कार्यालय  परिसर कोलेबिरा ले आई वही अब लकड़ी माफिया वन विभाग को चकमा देने के लिए तस्करों ने अपनाया शातिर तरीका जिसके तहत लकड़ी माफियाओं के द्वारा जंगल में ही बोटा को अड़कसिया  के द्वारा विभिन्न साइज में चीरकर बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही है, इसी क्रम में ग्राम में वन उपरिसर पदाधिकारी अनुज मिंज के द्वारा  बताया गया  रैयत जागरूकता के अभाव में ओने पौने दाम में लकड़ी तस्करों को अपने बेशकीमती पेड़ को बेच रहे हैंइस छापामारी अभियान में मुख्य रूप से वन परिसर पदाधिकारी राजेंद्र सिंह वन उपरिसर पदाधिकारी अनुज मिंज, मनोज कच्छप, प्रदीप कुल्लू, सत्येंद्र बड़ाईक, जयवंत केरकेट्टा, नीतीश कुमार, हेमंत कुमार, प्रिंस सोनी के अलावा अन्य वन कर्मी शामिल थे वही बन क्षेत्र पदाधिकारी ने कहा यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा

विदित हो कि कोलेबिरा वन परिक्षेत्र में  पेड़ों की अवैध कटाई रूकने का नाम नहीं ले रहा है। लकड़ी माफियाओ के द्वारा हरे भरे पेड़ों को काट कर कीमती लकड़ी का अवैध व्यापार किया जा रहा है । वहीं वन विभाग के द्वारा भी लगातार कार्रवाई की जा रही हैं इसी के तहत कुछ दिन पहले बड़े पैमाने पर 388 बोटा  जलडेगा क्षेत्र से जप्त किया गया इसके अलावा 23 मार्च को लोम्बाई करम पानी से 54 बोटा जप्त किया गया वहीं रविवार को जलडेगा थाना क्षेत्र से वनकर्मी के द्वारा सर्च अभियान चलाकर झाड़ियों में छुपा कर रखे गए 63 साल का बोटा जप्त किया गया था।

रिपोर्ट -  अमित रंजन, सिमडेगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.