☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने मामला कराया शांत 

नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने मामला कराया शांत 

धनबाद(DHANBAD) - झरिया के मातृ  सदन में शुक्रवार को  नवजात बच्चे की मौत के बाद हंगामा हो गया.  लोगों ने मातृ  सदन के दो डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया.  हंगामा के बाद झरिया पुलिस पहुंची और मामले को  शांत कराया. बलियापुर के जितेन कुमार हाड़ी  ने झरिया थाना को लिख कर दिया है कि वह अपनी पत्नी को 30 मार्च को मातृ  सदन में भर्ती कराया.  31 मार्च को एक बच्चे का जन्म हुआ. मां और बच्चा दोनों स्वस्थ थे.  लेकिन आज बताया गया कि बच्चा  इस दुनिया में नहीं है, उसके बाद  परिजनों का धैर्य टूट गया और हंगामा करने लगे.  सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची, जितेन कुमार हाड़ी  ने पुलिस को दिए  आवेदन में कहा है कि मातृ  सदन के डॉक्टर कृष्णा अग्रवाल एवं अस्पताल के प्रबंधक डॉ ओपी अग्रवाल की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हुई है.  आवेदक ने मातृ सदन प्रबंधन सहित दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. 

Published at:01 Apr 2022 01:57 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.