जसीडीह(JASIDIH): जसीडीह स्टेशन के रेल थाना के दरवाजे पर शुक्रवार की सुबह एक लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति ने दुमका रांची इंटरसिटी ट्रेन के आगे कुदकर अपनी जान दे दी. जानकारी के अनुसार रांची जाने के लिए इंटर सिटी ट्रेन एक नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी थी. जैसे ही ट्रेन खुली, व्यक्ति कुदकर रेलवे ट्रेक पर सो गया. जिससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गयी. मृतक का नाम लोलिन मंडल, ग्राम गिलुआ, थाना नारायणपुर, जिला जामताडा का रहने वाला बताया जा रहा है. मृतक के पास से एक मोबाइल,एक प्लेटफार्म टिकट बरामद किया गया है. रेल पुलिस ने मोबाइल से उसके परिजन से संपर्क किया और परिजन को सूचना दी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है.
रिपोर्ट: अरविन्द कुमार, जसीडीह
