✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिना हेलमेट पहने स्कूटी सवार से ट्रैफिक पुलिस जवान ने किस तरह रिश्वत लेकर छोड़ा, देखिए वीडियो

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:10:25 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस के एक जवान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें हेलमेट नहीं पहने एक स्कूटी सवार युवक ट्रैफिक पुलिस को पैसे देकर छूटता नजर आ रहा है.पैसे को युवक ट्रैफिक पुलिस की टोपी में डालता है जिसे जवान तुरंत पहनकर छुपाने की कोशिश करता है, लेकिन किसी ने पूरे वाक्ये को मोबाइल में कैद कर लिया.ये घटना कालीमाटी रोड, साकची के सागर होटल के पास की बताई जा रही है.

चोरी, छिनतई, लूट से जनता त्रस्त

इस वायरल वीडियो को खूब सराहना मिल रही है.लोगों का कहना है कि यह वीडियो इस बात का परिचायक है कि पुलिस कहां व्यस्त है.लोगों ने कहा कि हेलमेट पहनना ही चाहिए लेकिन जब इसी तरह पैसे देकर छूटना है तो यह पुलिस के लिए अवैध कमाई का जरिया बनता है.लोग कहते हैं कि पुलिस अपनी ऊर्जा अवैध वसूली में खर्च करती है.हमेशा इस ताक में रहती है कि कोई आम आदमी बगैर हेलमेट फंसे और फिर वे अपना काम निकालें.अगर अपराध की रोकथाम में यही ऊर्जा लगे तो शहर की कानून व्यवस्था सुधर सकती है.

दो महीनों में चोरी, लूट, छिनतई की घटनाओं में बेतहाशा बृद्धि

आए दिन महिलाओं से चेन, पर्स छीनने की घटनाएं सामने आती है. कुछ दिन पहले ही रांची से आई युवती से मानगो सुभाष कालोनी में उचक्कों ने चेन छिनतई कर ली.उससे पहले एमजीएम के पास पति के साथ बाइक पर सवार होकर बाजार से घर लौट रही महिला से लुटेरों ने पर्स लूट लिया और इस दौरान महिला बाइक से गिर गई.बाराद्वारी में भी पार्टी से पैदल लौट रही महिला से चेन छिनतई हो गई थी.छगनलाल ज्वेलर्स के स्टाफ से कैनरा बैंक के ठीक नीचे 32लाख की लूट हुई थी जिसका आज तक खुलासा नहीं हुआ.लोगों का कहना है कि पुलिस आम लोगों की जांच में व्यस्त है जबकि अपराधी आराम से अपराध को अंजाम दे रहे हैं.ये कैसी पुलिसिंग है.

रिपोर्ट: अन्नी अमृता,ब्यूरो हेड, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.