☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर की अदिति को फेसबुक ने किया 1.6 करोड़ पर lock, लंदन में मिली पोस्टिंग

जमशेदपुर की अदिति को फेसबुक ने किया 1.6 करोड़ पर lock, लंदन में मिली पोस्टिंग

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - पटना एनआईटी की छात्रा और टाटा स्टील के ए-एफ-ब्लास्ट फर्नेस के मैनेजर संजय तिवारी की बेटी अदिति को फेसबुक ने 1.6 करोड़ पर lock कर लिया. फिलहाल वह इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में आठवें सेमेस्टर की छात्रा है. पटना एनआईटी में अब तक का यह सबसे बड़ा पैकेज है. वे बतौर फ्रंटएंड इंजीनियर लंदन में कार्यरत रहेंगी. अदिति को जनवरी में ही फेसबुक की तरफ से offer लेटर मिल गया था. अदिति ने जमशेदपुर के जे एच तारापोर से मैट्रिक की पढ़ाई करने के बाद राजेन्द्र विद्यालय से प्लस टू किया. बता दें कि 2018 में उन्होंने पटना एनआईटी में दाखिला लिया. अदिति को लगातार बधाईयां मिल रही हैं. अदिति ने कहा है कि वे इस offer से काफी खुश हैं और उन्होंने सोचा न था कि ऐसी सफलता मिलेगी.

अदिति का परिवार

अदिति के पिता संजय तिवारी टाटा स्टील में मैनेजर हैं वहीं मां पटमदा के हाई स्कूल दिग्घीभुला में शिक्षिका हैं. अदिति के पिता के दादा 1965 में बिहार के शिक्षा मंत्री थे. अदिति के चाचा अशोक तिवारी वर्तमान में सरायकेला खरसावां में जिला सहकारिता पदाधिकारी हैं. अदिति का परिवार मूल रूप से छपरा (बिहार) का रहनेवाला है. अदिति के माता पिता और चाचा बेटी की इस सफलता से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अदिति शुरू से ही मेधावी और मेहनती छात्रा रही है.

रिपोर्ट : अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड ,जमशेदपुर

Published at:01 Apr 2022 11:08 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.