✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:04:45 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. शुक्रवार, दिनांक 01अप्रैल 2022को जमशेदपुर के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

सीएस की बर्खास्तगी नाकाफी, बन्ना को हटाए सीएम-सरयू राय

गरीब का बेटा मंत्री बन गया तो कुछ लोगों के पेट में दर्द: एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर के प्रभारी सिविल सर्जन डा एके लाल की बर्खास्तगी को नाकाफी बताते हुए इस मामले को दबाने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की बर्खास्तगी की मांग की है.वहीं मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गरीब का बेटा मंत्री बन गया है तो कुछ लोगों को पेट में दर्द होने लगा है.( प्रभात खबर )

नव वर्ष पर जुलूस आज, 54मजिस्ट्रेट तैनात: हिन्दूनववर्ष यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए हैं.यात्रा वाले मार्ग को पांच जोन में बांटा है.वहां एक एक जोनल मजिस्ट्रेट व डीएसपी रहेंगे, 49मजिस्ट्रेट जुलूस मार्ग पर निगरानी रखेंगे.तीन जगहों से हिंदूवादी संगठन यात्रा निकालेंगे जो साकची आम बागान सुभाष मैदान में संपन्न हो जाएगा.(हिंदुस्तान)

घोषणा:बामड़ा में तीन जोड़ी ट्रेनों का ठहराव: चक्रधरपुर रेल मंडल के बामड़ा स्टेशन में अब साउथ बिहार अहमदाबाद-हावड़ा और राउरकेला -भुवनेश्वर इंटरसिटी के ठहराव अगले छह महीने तक होने की घोषणा मंडल मुख्यालय की तरफ से की गई है.बुधवार को ग्रामीणों ने इसको लेकर आंदोलन किया था जिससे मुंबई-हावड़ा मार्ग घंटों जाम रहा था.(हिंदुस्तान)

ममेरी बहन की दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को आजीवन कारावास: बर्मामाईंस थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर हत्या के दोषी विक्रम दास को एडीजे-5 संजय कुमार उपाध्याय की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.घटना अप्रैल 2018 की है जब सुबह से लापता बच्ची का शव देर शाम मिला था.तब आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया था.(उदितवाणी)

टाटा स्टील वेस्ट बोकारो ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस: टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन की ओर से जेआरडी ट्रेनिंग सेंटर पुंडी में अंतर्राष्ट्रीय ट्रा़सजेंडर दिवस मनाया.इसका उद्देश्य ट्रांसजेंडरों के संघर्ष के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.मौके पर अधिकारी और ट्रा़सजेंडर कर्मचारी मौजूद थे.(चमकता आईना)

रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग वाली याचिका खारिज: दिल्ली हाई कोर्ट ने रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग करनेवाली याचिका को खारिज कर दिया.राकेश नाम के शख्स की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि इस मामले में अदालत का हस्तक्षेप नहीं हो सकता.(न्यू इस्पात मेल)

रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.