✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:04:28 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें शुक्रवार, दिनांक 1 अप्रैल को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार है-

धनबाद के चिकित्सक दंपति की शेरघाटी में मौत ,चालक घायल: धनबाद के चिकित्सक दंपत्ति डॉक्टर सियावर शरण ओझा और डॉक्टर रेणुका शर्मा की मौत गुरुवार को सड़क हादसे में हो गई, घटना गया जिला के शेरघाटी थाना क्षेत्र के पत्थर कुट्टी गांव के समीप हुई. डॉक्टर की कार एक खड़े टैंकर में पीछे से टकरा गई .हादसे में उनका कार चालक अनुग्रह नगर निवासी भरत पांडे घायल हो गया. डॉक्टर सियावर बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित श्री राम पैलेस अपार्टमेंट में रहते थे. (प्रभात खबर)

राजगंज में भाई-बहन समेत तीन की मौत, पिता-पुत्र घायल: राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं पिता-पुत्र जख्मी हो गए. मृतकों में तोपचांची के कांडी डीह निवासी शिव प्रसाद मंडल के अलावा बोकारो के बहादुरपुर की कुंती देवी और उनके भाई सुरेंद्र नायक शामिल है. (प्रभात खबर)

अवैध खनन में चाल धंसी, नानी और नातिन की मौत: धनबाद जिले में कोयले के अवैध उत्खनन के दौरान चाल धसने से लोगों के मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार की सुबह करीब 7:00 बजे बरोरा थाना क्षेत्र के टुंडू बरमसिया मौजा स्थित एमपी कोइलरी के 4A पैच में अवैध खनन के दौरान चाल धंस गई, हादसे में कोयला लेने गई दो महिलाओं की मौत हो गई ,वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए .घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. मृत महिलाएं रिश्ते में नानी नातिन बताई जा रही है. (प्रभात खबर) 

आठ लेन सड़क पर 20 किलोमीटर तक नहीं होगा एक भी कट: झारखंड की पहली आठ लेन सड़क अब धीरे-धीरे आकार लेने लगी है. सड़क निर्माण को जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है .20 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर एक भी कट नहीं रहेगा. सड़क के किनारे बसे मोहल्ले में रहने वाले लोगों को इसे परेशानियों का सामना करना होगा. विभाग का दावा है कि मई तक फोरलेन सड़क का काम पूरा कर उसे चलने लायक बना दिया जाएगा. धनबाद की गोल बिल्डिंग से कतरास के काको मोड़ तक आठ लेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है. इसमें फोरलेन सड़क एक्सप्रेस वे रहेगा बाकी टू टू लेन सड़क के दोनों ओर से सर्विस लेन बनाया जा रहा है. इस सड़क पर एक भी कट नहीं बनाया जाएगा. (हिंदुस्तान)

जिला परिषद में महज 20 फ़ीसदी राशि हुई खर्च ,डीडीसी नाराज: जिला परिषद में विकास योजनाओं की महक 25.12 फीस दी राशि खर्च हुई है .गुरुवार को डीडीसी की अध्यक्षता में जिला परिषद की हुई समीक्षा बैठक में इसका पता चला. डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए राशि खर्च नहीं होने के लिए जिम्मेवार अधिकारियों तथा कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है. राज्य सरकार के मुख्य सचिव के निर्देश पर बैठक हुई थी .समीक्षा में यह भी पता चला कि ठेकेदारों के बिल भुगतान में भी देरी की जा रही है. (हिंदुस्तान)

35 अस्पतालों का 15 करोड़ बकाया बंद हो सकता है आयुष्मान से इलाज: आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में गरीब मरीजों का इलाज मुश्किल हो गया है .योजना के तहत सूचीबद्ध धनबाद के ज्यादातर अस्पताल योजना के तहत मरीजों का इलाज करने से मना कर दे रहे हैं. उनका कहना है कि उन्होंने पिछले 7 दिसंबर तक जिन मरीजों का योजना के तहत इलाज किया ,उसके एवज में उन्हें भुगतान नहीं किया गया .उन अस्पतालों के ₹15करोड़ से अधिक फंसे हुए हैं .ऐसे में उन्हें अस्पताल के संचालन में परेशानी आ रही है. (दैनिक भास्कर)

री एडमिशन फीस और वार्षिक शुल्क लेने का विरोध ,डीएवी के समक्ष प्रदर्शन: री एडमिशन फीस वार्षिक शुल्क के खिलाफ अभिभावकों ने गुरुवार को डीएवी कोयला नगर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की. अभिभावकों ने बताया कि बार-बार निर्देश के बावजूद स्कूल प्रबंधन विभागीय आदेश को नजरअंदाज कर रहा है. स्कूल प्रबंधन को कोरोन काल में ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू होने तक केवल ट्यूशन फी ही लेनी है .वार्षिक सहित अन्य मदों में शुल्क नहीं लेने का निर्देश है. लेकिन यहां एस्टेब्लिशमेंट्स फीस के नाम पर किस्तों में लिया जा रहा है. (दैनिक भास्कर)

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.