✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें.......

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:05:41 PM

धनबाद ( DHANBAD) - सरकार बड़ी या धनबाद के स्कूल के संचालक. स्कूल संचालक बहुत ही ठिठाई से सरकार के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं और सरकार और स्कूल प्रबंधन के बीच में पीस रहे हैं अभिभावक .स्कूल प्रबंधन कोई ना कोई जुगत लगाकर अभिभावकों से वार्षिक फीस लेने पर तुले हुए हैं जबकि अभिभावक सरकार के आदेश का हवाला देकर कह रहे हैं कि जब से स्कूल खुले हैं तब से वह वार्षिक फीस देने को तैयार हैं . जब कि स्कूल प्रबंधन पूरे कोरोना काल का एनुअल फीस लेने के लिए बाध्य कर रहा है. 

धनबाद(DHANBAD) - धनबाद के  बरोरा  के तेतुलिया दो नंबर बंद चानक  में चाल धसने  की कथित घटना की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी, अभी जांच पड़ताल चल ही रही थी कि  आज बरोरा  थाना के मुराईडीह  4A पैच  के समीप चाल धसने  की घटना की चर्चा शुरू हो गई है. दो लोगो के दबने अथवा मरने की बात कही जा रही  है.  हालांकि घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा  रही है.  स्थानीय पुलिस, स्थानीय कोयला अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है.  उनका कहना है कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है.  बता दें कि बुधवार को बीसीसीएल सुरक्षा विभाग की टीम बरोरा  पहुंची और विभिन्न अवैध खनन स्थलों का निरीक्षण किया. 

धनबाद(DHANBAD) - लीजिए- कर लीजिए भरमन  बात. जो कहना है कह लीजिये लेकिन  धनबाद के प्रतिष्ठित यूनियन क्लब में वर्ष 19-20 और 20- 21 मिलाकर 76 लाख रुपए का हिसाब नहीं मिल रहा है.  वित्तीय वर्ष 19-20 मैं लगभग 48 लाख और वित्तीय वर्ष 20 -21 में लगभग 28लाख  रुपए का हिसाब ढूंढा जा रहा है लेकिन मिल नहीं रहा है.  इस बात का खुलासा बुधवार को क्लब की असामान्य आमसभा में हुआ. 

धनबाद(DHANBAD) - धनबाद के राजगंज के डोमनपुर में गुरुवार की  दोपहर लगभग एक  बजे जीटी रोड पर एक कार को पीछे से टैंकर ने जबरदस्त ठोकर मार  दी.  घटना में कार में सवार एक का तो  स्पॉट डेथ हो गया, महिला  गंभीर रूप से घायल है, जबकि कार में सवार   एक युवक  को ज्यादा चोट नहीं है.  कार और टैंकर दोनों तोपचांची  की तरफ जा रहे थे कि डोमनपुर के पास टैंकर ने कार को पीछे से ठोकर मार दिया.कार में पति -पत्नी और बेटा  सवार थे. पति की तो मौत हो गई ,  पत्नी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बेटा को अधिक चोट नहीं है.  कार में सवार लोग जैनमोड़ (बहादुरपुर )बोकारो के रहने वाले बताए जाते है.

धनबाद(DHANBAD) -  मगही - भोजपुरी -मैथिली संस्कृति बचाओ मंच ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को झरिया के कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के घर का घेराव किया और उनसे सहयोग की अपील की.  वक्ताओं ने कहा कि हम लोग अपने आंदोलन के कार्यक्रम में सभी भोजपुरी भाषा- भाषी विधायकों और नेताओ से समर्थन मांग रहे है.  सत्ता के लोभ  के कारण हमारे विधायक मगही - भोजपुरी -मैथली  भाषा के साथ हुए अन्याय का विरोध नहीं कर पा रहे हैं और ना ही विधानसभा में अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे है. मंच के नेता ने कहा कि  धनबाद, बोकारो में 80% हमारी आबादी है.  

धनबाद(DHANBAD) -  झमाडा में काम करने वालो के आश्रित आज बाल बच्चो के साथ सड़क पर उतरे. उनका कहना है कि प्रबंधन तानाशाही रवैया अपनाये हुए है. इसलिए  पूरे परिवार और बच्चों के साथ सड़कों पर उतरे है. आश्रितों की  रैली सपरिवार झमाड़ा मुख्य गेट  से रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन करने के बाद  उपायुक्त कार्यालय पहुँच उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में  अविलम्ब अनुकंपा पर नियोजन की मांग की गई है. 

धनबाद(DHANBAD) - पूर्वी टुंडी के  बड़बाद गांव  में सोमवार को  आदिवासी युवति   की हत्या के मामले की जांच के लिए आज ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन  गांव पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया.  इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है.  ग्रामीणों ने सड़क जाम भी की थी.  गुरुवार को शाम लगभग 5 बजे ग्रामीण एसपी घटनास्थल की जांच की, उनके साथ डीएसपी अरविंद कुमार ,पुलिस निरीक्षक  अलविनुस इंदर एवं थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो भी थे. ग्रामीण एसपी लगभग एक  घंटे से अधिक समय तक घटनास्थल की बारीकी से जांच की.  घटना से जुड़े अन्य सभी पहलुओं के बारे में भी चर्चा की.  सूत्रों के अनुसार ग्रामीण एसपी परिवारजनों सहित गांव के कई लोगों से पूछताछ की

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.