✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चैती नवरात्र में देवी धाम मेला में विधि-व्यवस्था को लेकर एसडीओ ने अधिकारियों और मंदिर समिति के साथ की बैठक

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:05:28 PM

पलामू(PALAMU): जिला के चर्चित हैदरनगर देवी धाम पर लगने वाला चैती नवरात्र मेला को लेकर गुरूवार को हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने तैयारी का जायजा लिया.

 एसडीओ ने हैदरनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह देवी प्रबंध समिति के अध्यक्ष धीरज कुमार ठाकुर सहित समिति के सदस्यों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली. उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह हैदरनगर देवी धाम परिसर सहित आस पास की जगहों पर मेला का आयोजन शांति और शौहार्द के साथ सम्पन्न कराया जाएगा.
 उन्होंने देवी धाम परिसर में मेला आयोजन को लेकर पानी, बिजली, शौचालय सहित अन्य बिंदुओ पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि लगातार दो वर्षों से कोरोना काल में मेला का आयोजन नहीं हुआ है.इस वर्ष मेला की तैयारी को लेकर लोग काफी उत्साहित है.
उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेला में आने वाले बाहरी श्रद्धालुओ को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए उन्होंने कमिटी के सदस्यों को सहयोग करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि इस मेला में झारखंड, बिहार, उड़ीसा, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के श्रद्धालु आते हैं. जिसकी व्यवस्था क्षेत्रीय पदाधिकारी के साथ साथ देवी धाम प्रबंध समिति को करना है.उन्होंने आम लोगों से भी मेला को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने व श्रद्धालुओ को सहयोग करने की अपील की है.

 हैदरनगर बीडीओ सह  प्रबंध समिति के अध्यक्ष धीरज कुमार ठाकुर ने मेला की तैयारी को लेकर काफी सक्रिय हैं. उन्होंने तैयारी को लेकर कई बार सदस्यों के साथ बैठक की है. मेला को लेकर उन्होंने सभी तैयारी पूरी कर लेने की बात कही है.  उन्होंने देवी धाम परिसर में खाने पीने की मेला में लगने वाली दुकानें परिसर के बाहर लगाने का निर्देश पहले ही जारी कर दिया गया है.

देवी धाम मेला की तैयारी का जायजा लेने के दौरान एसडीओ के साथ प्रबंध समिति के सचिव रामाश्रय सिंह, सदस्य रविंद्र सिंह, मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दुबे, मुखिया कमलेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.