✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत दुमका और गुमला में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, 2 अप्रैल को धरना

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:03:15 PM

दुमका/गुमला (DUMKA/GUMLA): पूरे देश मे बढ़ते महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही लगातार वृद्धि को लेकर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. झारखंड में भी हर जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.  इसी कड़ी में दुमका और गुमला जिले में भी प्रदर्शन किया गया.

दुमका में वीर कुंवर सिंह चौक पर महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रदर्शन किया गया. बीच चौराहे पर खाली सिलेंडर और बाइक रखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाए जमकर नारेबाजी की. इस मौके पर जिला कांग्रेस के नेता महेश राम चंद्रवंशी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत की जनता त्रस्त है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को आम जनता की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है. महेश राम चंद्रबंशी ने कहा कि 2 अप्रैल को जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

गुमला में रोशन बरवा के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन  

वहीं गुमला जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रोशन बरवा के नेतृत्व में बसिया में विरोध प्रदर्शन किया गया. मौके पर रोशन बरवा ने कहा कि जब से केंद में भाजपा की सरकार बनी है, देश की जनता महंगाई से त्रस्त है. मोदी सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर रही है. इससे जनता त्राहिमाम कर रही है और मोदी सरकार जनता के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है. जब कांग्रेस की सरकार थी तो पेट्रोल 60 रुपये हुआ करता था. मगर, आज मोदी सरकार में इसका दाम 100 रुपया पार हो गया है. आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी इस जनता विरोधी सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका/ सुशील कुमार सिंह, गुमला    

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.