✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मगही-भोजपुरी -मैथिली संस्कृति बचाओ मंच ने घेरा विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का आवास, 4 को सांसद का आवास घेरेंगे

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:04:18 PM

धनबाद(DHANBAD): मगही- भोजपुरी- मैथिली संस्कृति बचाओ मंच ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को झरिया के कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के घर का घेराव किया. उनसे सहयोग की अपील की. वक्ताओं ने कहा कि हमलोग अपने आंदोलन के कार्यक्रम में सभी भोजपुरी भाषा-भाषी विधायकों और नेताओं से समर्थन मांग रहे हैं. सत्ता के लोभ के कारण हमारे विधायक मगही-भोजपुरी-मैथली भाषा के साथ हुए अन्याय का विरोध नहीं कर पा रहे हैं और ना ही विधानसभा में अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. मंच के नेता ने कहा कि धनबाद, बोकारो में 80% हमारी आबादी है. 

शहर में 80% आबादी हमारी है, हम भी विरोधियों को नहीं आने देंगे  

मंच के नेता ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि गांव में भोजपुरी-मगही- मैथिली नहीं बोली जाती है तो हम उन्हें बता देना चाहते हैं कि शहर में 80% आबादी हमारी है. हम उन्हें शहर में नहीं घुसने देंगे. कुल मिलाकर समर्थन और विरोध में आंदोलन पूरे राज्य में चल रहा है. मंच के नेता ने कहा कि धनबाद- बोकारो में भोजपुरी, मैथली,और  मगही को फिर से शामिल करने के लिए बड़ा आंदोलन चलेगा. इसी क्रम में 4 अप्रैल को धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह के आवास का भी हम घेराव करेंगे.  इसके बाद भी सरकार अगर नहीं चेतती है तो नए ढंग से आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.