✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

यूनियन क्लब में 76 लाख का घोटाला..!, पुरानी कमेटी पर आरोप, 5 साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:58:12 PM

धनबाद(DHANBAD) - लीजिए- कर लीजिए भर मन  बात. जो कहना है कह लीजिये लेकिन  धनबाद के प्रतिष्ठित यूनियन क्लब में वर्ष 19-20 और 20- 21 मिलाकर 76 लाख रुपए का हिसाब नहीं मिल रहा है.  वित्तीय वर्ष 19-20 मैं लगभग 48 लाख और वित्तीय वर्ष 20 -21 में लगभग 28लाख  रुपए का हिसाब ढूंढा जा रहा है लेकिन मिल नहीं रहा है.  इस बात का खुलासा बुधवार को क्लब की असामान्य आमसभा में हुआ. 

वर्तमान और पूर्व कमेटी खुलकर आमने -सामने 

 वर्तमान कमेटी ने इस पर गंभीरता दिखाई और पूर्व  के कार्यकारिणी सदस्यों को अगले 5 साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया.  इतना ही नहीं ,पूर्व सचिव व कार्यकारिणी के कार्यों पर निंदा प्रस्ताव पारित किया.  बैठक में मौजूद सदस्यों ने जो प्रश्न किए ,उसका सही जवाब पूर्व सचिव नहीं दे पाए.  इधर क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष अमितेश सहाय ने कहा कि अतीत को पीछे छोड़ कर एकजुट होकर क्लब के विकास के लिए सबको प्रयास करना चाहिए. बता दें कि  नई कमेटी, पुरानी कमेटी पर हमलावर है.  

विवाद थमने का का नाम नहीं ले रहा

इसे लेकर विवाद फिलहाल थमने का का नाम नहीं ले रहा है.  पिछले वर्ष सितंबर में हुई वार्षिक जनरल मीटिंग कमेटी के अधिकतर पदाधिकारी नहीं पहुंचे थे.  वार्षिक जनरल मीटिंग में प्रस्तुत फाइनेंशियल रिकार्ड पर भी सवाल उठा था. क्लब की पूर्व की कमेटी के जिन सदस्यों पर निंदा प्रस्ताव पारित हुआ है, उनमें डा डीके सिंह, अमरजीत सिंह, रतनजीत सिंह डांग, अमित कुमार, विनोद कक्कर, पुनीत तुलसियान, राहुल नारंग, अंकित, संदीप कुमार, संजीव अग्रवाल और राकेश कुमार शामिल है.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.