✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुराईडीह 4A पैच के पास चाल धंसने की खबर, दो लोगों के दबने की आशंका, अधिकारिक पुष्टि नहीं

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:59:56 PM

धनबाद(DHANBAD) -  बरोरा के तेतुलिया दो नंबर बंद चानक में चाल धंसने की कथित घटना की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी. इसकी अभी जांच पड़ताल चल ही रही थी कि गुरुवार सुबह बरोरा थाना के मुराईडीह 4A पैच के पास एक और चाल धंसने की घटना के चर्चे शुरू हो गए. वहीं हादसे में दो लोगों के दबने और कुछ की मौत की भी आशंका जताई जा रही है. हालांकि खबर लिखने तक घटना की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ड्रोन कैमरे में अवैध खनन कैद

मामले को लेकर स्थानीय पुलिस, स्थानीय कोयला अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. उनका कहना है कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है. बता दें कि बुधवार को बीसीसीएल सुरक्षा विभाग की टीम बरोरा  पहुंची और विभिन्न अवैध खनन स्थलों का निरीक्षण किया. माया शंकर पांडे के नेतृत्व में टीम पहुंची थी. टीम के साथ सीआईएसएफ, स्पेशल ब्रांच के अधिकारी और स्थानीय कोयला अधिकारी भी थे. जानकारी के अनुसार अवैध खनन स्थल के नजारे को ड्रोन सहित अन्य कैमरों से कैद किया गया है.

रिपोर्ट : ओम प्रकाश, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.