✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रात के अंधेरे में सदर अस्पताल में होता है कुछ ऐसा काम, जान कर आप भी हो जाएंगे हैरान..!

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:59:30 PM

लोहरदगा (LOHARDAGA) – जिले के सदर अस्पताल से मरीजों को उठाकर देर रात निजी अस्पतालों में ले जाने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. लोहरदगा सदर अस्पताल का एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा. इस वीडियो में उदरंगी की सहिया के द्वारा गर्भवती महिला को इलाज के लिए लोहरदगा शहरी क्षेत्र के न्यू रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में ले जाने का काम किया जा रहा है.

क्या है मामला

यह काम रात के अंधेरे में किया जा रहा है. इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियो सामने आए है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले में मौन होता हुआ दिखाई पड़ता है. ऐसे में ये बड़ा सवाल उठता है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति है कि लोगों को रात के अंधेरे में अपने परिजनों को सदर अस्पताल से निजी अस्पतालों में ले जाना पड़ता है. बता दें कि कुछ पैसों की लालच में सहियाओं के द्वारा प्रतिदिन यह कदम उठाया जाता है. चिकित्सकों की देखरेख में रह रहे मरीज अचानक सदर अस्पताल से गायब होकर निजी अस्पतालों में पहुंच जाते हैं, क्योंकि सदर अस्पताल के अंदर और यहां से जुड़े लोग निजी अस्पतालों के लिए काम करते हैं. दलाली का यह आलम प्रतिदिन सदर अस्पताल में देखने को मिलता है.

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहगदगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.