✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कॉलेज में 'पुलिस की पाठशाला: अंजान बेवसाइट और लिंक ना खोलने की दी गई सलाह

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:53:52 PM

धनबाद(DHANBAD) -  आर0 एस0 मोर कॉलेज  में आज धनबाद पुलिस  की पाठशाला लगी.   एसपी ग्रामीण रिष्मा रमेशन ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए शासन ने अनेक सुविधाएं प्रदान की है. महिला सुरक्षा के लिए कई पुलिस हेल्पलाइन नंबर है.  महिला शोषण के खिलाफ 1090, 100, 108, 101 नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. अपर  पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि उन्हें लक्ष्य खुद ही तय करना होगा,आत्म संकल्प लेना होगा, तभी कुछ कर सकते है.  

आपके अच्छे विचार से ही अच्छे समाज की स्थापना होगी

उन्होंने कहा कि आपके अच्छे विचार से ही अच्छे समाज की स्थापना होगी. पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अमर कुमार पांडे ने कहा कि छात्र- छात्राओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए धनबाद पुलिस कृतसंकल्पित है.साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित सौरभ लकड़ा ने  कहा कि इंटरनेट व मोबाइल द्वारा दिए गए लालच में न आएं और कोई भी अनजान वेबसाइट व अन्य लिंक पर क्लिक न करें.  कहा कि  इंटरनेट का इस्तेमाल करें, लेकिन बेहद सुरक्षित ढंग से. महाविद्यालय प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा, यातायात नियम , से परिचित होना छात्र-छात्राओं के लिए बेहद जरुरी है और इसी लिए  कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.  धन्यवाद ज्ञापन डॉ अजित  कुमार बर्णवाल एवं मंच संचालन डॉ कुहेली बनर्जी ने किया. कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण रिष्मा रमेशन , एडिशनल एसपी मनोज स्वर्गीयारी ,डीएसपी हेडक्वार्टर(धनबाद) अमर कुमार पांडे,  डीएसपी साइबर सुमित सौरभ लकड़ा,  इंस्पेक्टर ट्रैफिक राजेश्वर वर्मा उपस्थित थे.  कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह ने की.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.