☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

31 मार्च से महंगाई मुक्त अभियान : ताली,थाली और घंटी बजाकर मंहगाई भगाएंगे कांग्रेसी

31 मार्च से महंगाई मुक्त अभियान :  ताली,थाली और घंटी बजाकर मंहगाई भगाएंगे कांग्रेसी

रांची(RANCHI): देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है.प्रदेश कांग्रेस 31 मार्च से झारखंड में महंगाई मुक्त अभियान शुरू कर रही है. जिसकी शुरुवात 31 मार्च को थाली बजा कर कांग्रेस नेताओं द्वारा किया जाएगा.     

 झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार गरीब विरोधी है. उन्होंने कहा कि भाजपा एक तरफ देश के लोगों की आमदनी कम कर दी है और दूसरी ओर बेतहाशा महंगाई बढ़ाकर थाली से निवाला छीनने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल के भी दाम बढ़ने लगे है. उन्होंने कहा कि अच्छे दिन की लूट ने देशवासियों का बजट बिगाड़ दिया है.  

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस महंगाई के खिलाफ बहरी सरकार को जगाने के लिए थालियां और घंटिया और अन्य उपकरण बजाकर कांग्रेस के कार्यकर्ता महंगाई मुक्त भारत अभियान की शुरूआत करेगी. 

31 मार्च को घर के छत पर घंटी थाली बजाने का निर्देश

प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि तमाम जिलों के अध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने निर्देश दिया है कि लोग अपने अपने घरों के छत के उपर, सार्वजनिक जगहों पर ताली और थाली, घंटियां बजाकर इस बहरी सरकार को महंगाई के विरूद्ध जगाने का काम करें.  

रिपोर्ट:समीर हुसैन ,रांची  

Published at:30 Mar 2022 05:32 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.