☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में झारखंड ने 5 गोल्ड,1 सिल्वर, 1 ब्राउंज मेडल जीता, 4 गोल्ड पर कोडरमा की बेटियों का कब्जा

राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में झारखंड ने 5 गोल्ड,1 सिल्वर, 1 ब्राउंज मेडल जीता, 4 गोल्ड पर कोडरमा की बेटियों का कब्जा

झुमरी तिलैया(JHUMRI TILAIYA): दिल में जोश, मन में जुनून और हौसलों में आसमानी ऊंचाई किसी भी मुश्किल लक्ष्य को आसान बना ही देती है. जिसका जीता जागता उदाहरण आज कोडरमा की बेटियों ने छोटे गांव से उठकर राष्ट्रीय स्तर पर अपना दंगल दिखलाया और जिले का नाम एक बार फिर से देश में रोशन कर दिया.

3 माह के परिश्रम का परिणाम

27 मार्च को महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में आयोजित हो रहे 8वां राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग फेडरेशन कप 2022 प्रतियोगिता में झारखंड प्रदेश के कोडरमा जिले के मरकच्चो गांव से आने वाली छात्र-छात्राएं 5 गोल्ड मेडल एक सिल्वर मेडल एक ब्राउंज मेडल हासिल किया और तेलोडीह पंचायत का नाम सुर्ख़ियों में लाकर खड़ा कर दिया. गोल्ड मेडल पाने वाले छात्राओं में गुड़िया कुमारी, रीता कुमारी, पुतुल कुमारी, अनवेषा शर्मा शामिल है, वही नैंसी कुमारी सिल्वर मेडल और पूजा कुमारी ने ब्राउंस मेडल अपने नाम किया. दूसरी ओर लड़कों में प्रदीप यादव ने गोल्ड मेडल पर कब्जा करने में सफल रहे. वहीं मनीष कुमार और प्रवीण कुमार भी स्पर्धा में अच्छे प्रदर्शन का लोहा मनवाया. सफलता के शिखर पर पहुंचने वाले यह छात्रों को इनके गुरु और कोच एम चंद्रा के कठिन 3 माह के परिश्रम का परिणाम रहा जो एक कोच और सफल मार्गदर्शक के रूप में अपने आप को साबित करते आ रहे थे.  आज बच्चों ने इस बड़ी उपलब्धि के साथ उनकी मेहनत पर अपनी मुहर लगा दी.

देश की आन, बान और शान बेटियां

राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के कई लड़के और लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, लेकिन अब सिलसिला कोडरमा जिले के सुदूर गांव एवं जंगलों में रहने वाले युवाओं का दमखम देखने को मिल रहा है, जो जिले के लिए काफी हर्ष की बात है. जिले में आए 5 गोल्ड मेडल में 4 पर बेटियों के कब्जे ने एक बार फिर समाज को यह आइना दिखा दिया है कि भ्रूण हत्या कितना बड़ा जघन्य अपराध है. क्योंकि आज समाज ही नहीं बल्कि देश की आन, बान और शान बेटियां ही बन रही हैं.

रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया/ कोडरमा

 

Published at:30 Mar 2022 04:54 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.