✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:54:36 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. बुधवार, दिनांक 30 मार्च 2022को जमशेदपुर के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -

बिष्टुपुर में कई वाहनों को टक्कर मारते हुए ट्रक ने दो को रौंदा, एक की मौत,

वाहन भगाकर ले जा रहे चालक को पकड़कर लोगों ने पीटा, पुलिस के हवाले किया, मुआवजा को लेकर आक्रोशित लोगों ने बिष्टुपुर थाने में किया हंगामा, चालक पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज :मंगलवार को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के टीएमएच गोलचक्कर पर एक कूरियर वाहन ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए स्कूटी सवार दो लोगों को रौंद दिया.इसमें कदमा निवासी सुनील कुमार शर्मा की घटनास्थल पर मौत हो गई.वहीं रोहित टीएमएच में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है.रोहित की अमन एयर कार्गो नाम की कूरियर सर्विस है.सुबह मिनी ट्रक से कूरियर का सामान उतरवा रहा था कि ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने लगा.रोहित दौड़कर पीछा करने लगा, पड़ोसी सुनील शर्मा ने मदद करने के लिए रोहित को अपनी स्कूटी में बिठाया और ट्रक का पीछा करने लगे और फिर ये घटना घटी.लोगों ने चालक उदय साव को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया. (दैनिक जागरण)

आयुष्मान भारत योजना--चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल को देश में दूसरा स्थान मिला: आयुष्मान भारत योजना के तहत सेवा के मामले में असम के बाद चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल को दूसरा स्थान मिला है.चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल को यह उपलब्धि 92अस्पतालों के बीच हासिल हुई है.रेल मंत्रालय ने बड़ोदरा की चिकित्सा टीम को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल की कार्य प्रणालियों को सीखने के लिए भेजा है.( प्रभात खबर )

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का सरगना हुआ गिरफ्तार, परिजनों ने अपहरण बता किया हंगामा, मध्य प्रदेश के इंदौर की क्राइम ब्रांच की टीम ने की कार्रवाई, सादे लिबास में पहुंची थी टीम: कई राज्यों में वाहन चोरी के आरोपी सह गिरोह के सरगना मो.सऊद को सादे वेश में पहुंची मध्य प्रदेश के इंदौर की क्राइम ब्रांच की टीम ने जमशेदपुर कोर्ट के पास गिरफ्तार कर लिया..परिजनों ने अपहरण बताकर हंगामा किया फिर टीम ने जब पहचान बताई तब मामला शांत हुआ.प्रतापगढ़ का रहनेवाला मो. सऊद अपनी बहन की मदद करने के लिए जमशेदपुर पहुंचा था जिसने अपने ससुरालवालों के खिलाफ प्रताड़ना का केस किया है.उसी सिलसिले में वह कोर्ट पहुंचा था.( प्रभात खबर )

उल्टी दस्त के मरीजों से भरे अस्पताल, मौसम में बदलाव से बढ़ी परेशानी, बुखार के साथ गर्मी से होने वाली बीमारियों की शिकायत लेकर आ रहे लोग: गर्मी के साथ तापमान बढ़ते ही अस्पतालों में सर्दी बुखार के साथ उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है.मंगलवार दोपहर तक एमजीएम अस्पताल में 810मरीजों की पर्ची बनी, इनमें 50का इलाज एमजीएम में हुआ.एमजीएम के वार्ड में क्षमता से ज्यादा मरीज हैं.इमरजेंसी में मरीजों को जमीन पर रखकर इलाज किया जा रहा है.सदर अस्पताल में भी ओपीडी में साढ़े तीन सौ से ज्यादा मरीजों की पर्ची बनी.(हिंदुस्तान)

आपत्तिजनक पोस्ट पर 12लोग नपेंगे: वैसे लोग जिन्होंने विभिन्न ग्रुपों में सांप्रदायिक आपत्तिजनक पोस्ट किए हैं उनमें से 12लोगों के नाम की सूची पुलिस ने तैयार की है.ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई करने जा रही है.पुलिस ने कुछ लोगों की फेसबुक अकाउंट को भी सर्च करने के बाद उनकी सूची बनाई है.(हिंदुस्तान)

शैक्षणिक संस्थानों के 100गज के दायरे में नहीं बिकेंगे तंबाकू उत्पाद: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एडीएम की अध्यक्षता में जिला समाहारणालय सभागार में बैठक हुई.इसमें छापेमार दस्ते के लिए प्रशिक्षण का भी कार्यक्रम हुआ.ये तय हुआ कि जिले में तंबाकू निषेध के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे.शैक्षणिक संस्थानों के आस पास खास नजर रहेगी और 100मीटर के दायरे में तंबाकू की बिक्री नहीं होने दी जाएगी (उदितवाणी)

ई स्कूटर वितरण में गड़बड़झाला, जमशेदपुर सदर में पदस्थापित एएनएम को मिला लाभ, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुहैया कराई जा रही सुविधा: ग्रामीण क्षेत्र में आवाजाही में किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए तैयार साहियों और ए एन एम को ई स्कूटर वितरित किया गया है. लेकिन इसमें कुछ ऐसे नाम आये हैं जो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के बजाय शहरी क्षेत्र में पदस्थापित हैं. पूर्वी सिंहभूम जिले के सुदूर प्रखंड डुमरिया सीएचसी की तीन एएनएम और एक सहिया दीदी को इसका लाभ मिला है. एक एएनएम के कागजात में त्रुटि बताकर फिलहाल उसे इस लाभ से वंचित कर दिया गया है. लेकिन उसका मामला विचाराधीन रखा गया है. जिन 3एएनएम को टाटा स्टील फाउंडेशन और एचएसबीसी की ओर से ई स्कूटी मिली है. उनमें एक की अनुशंसा किस आधार पर हुई यह डुमरिया में चर्चा का विषय बना हुआ है.(चमकता आईना)

गोविंदपुर में बिल्डर पर ज़मीन विवाद और रंगदारी को लेकर बदमाश ने की फायरिंग,खोखा बरामद, पुलिस कर रही जांच: गोविंदपुर के जोजोबेड़ा में बिल्डर ओमप्रकाश सिंह पर स्थानीय अपराधी सागर कामत और बिट्टू कामत ने फायरिंग की.हालांकि घर में घुसकर ओमप्रकाश ने अपनी जान बचाई.मौके पर पुलिस ने खोखा जब्त किया और ओमप्रकाश के बयान पर दोनों अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया.(इस्पात मेल)

रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.