✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:54:47 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए  खास खबरें, बुधवार ,दिनांक 30 मार्च को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार है-

जोडापोखर में नाबालिग छात्रा की हत्या, सड़क पर उतरे लोग ,पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज: जोडापोखर के जेलगोड़ा इलाके की 15 वर्षीय एक छात्रा का शव मंगलवार की सुबह बरारी एक नंबर के एक तालाब से बरामद किया गया. छात्रा 26 मार्च की शाम से लापता थी. मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इसमें गला दबाकर बच्ची की हत्या करने और तेजाब से चेहरा जलाने की बात कही गई है. इधर पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शाम को परिजनों को छात्रा का शव सौंपा. परिजन और  आसपास के लोग  शव लेकर जोडापोखर थाना के सामने पहुंचे और उसे सड़क पर रखकर झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक रहा. जाम हटाने के लिए पुलिस ने प्रयास किया ,लोगों के नहीं हटने पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, इससे लोग भड़क उठे. भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी. उसमें  थानेदार चोटिल हो गए. जाम के दौरान लोगों से बदसलूकी करने के आरोप में जमादार अनिल चौधरी को डीएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है. (प्रभात खबर)

पूर्वी टुंडी में रेप के बाद मुंह दबा की गई छात्रा की हत्या: पूर्वी टुंडी में निर्वस्त्र अवस्था में मृत मिली छात्रा के शव का मंगलवार को मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया. सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में छात्रा की हत्या से पहले दुष्कर्म की बात सामने आई है. मुंह दबाने पर दम घुटने से उसकी मौत हुई. शरीर के कई स्थानों पर जख्म के निशान मिले. संवेदनशील स्थानों पर भी चोट के निशान थे वीडियोग्राफी भी कराई गई .बोर्ड ने उसका बिसरा रिजर्व करने का आदेश दिया. इस घटना के खिलाफ गोविंदपुर साहिबगंज रोड आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया था. (प्रभात खबर)

फॉरेंसिक एक्सपर्ट, ज्वाइट डिप्टी डायरेक्टर व एसआई का कोर्ट में बयान दर्ज ,ऑटो की रॉड से लगी थी जज के सिर में गंभीर चोट: धनबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 8 उत्तम आनंद की मौत मामले की सुनवाई मंगलवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश  की अदालत में हुई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल में बंद ऑटो चालक लखन कुमार वर्मा व उसके सहयोगी राहुल कुमार वर्मा की पेशी अदालत में कराई गई. अभियोजन की ओर से दिल्ली से आए सीबीआई के लोक अभियोजक अमित जिंदल ने साक्षी डॉ हरीश पाठक, फॉरेंसिक एक्सपर्ट मुंबई डीके ठाकुर ,ज्वाइंट डायरेक्टर सीएफएसएल रांची ,धनबाद थाना के तत्कालीन अवर निरीक्षक विश्वजीत कुमार चेतन की गवाही कराई . (प्रभात खबर)

375 करोड़ से धनबाद की 8  सड़के होगी फोरलेन: धनबाद में जर्जर और सकरी सड़कों से जूझ रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है. पथ निर्माण विभाग ,रांची की ओर से धनबाद की आठ सड़कों को फोरलेन करने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए डीपीआर बनाई जा रही है. नए वित्तीय वर्ष में 375 करोड़ रुपए खर्च कर इन सड़कों को फोरलेन किया जाएगा. (हिंदुस्तान)

2 साल में सरसों तेल 90 व पेट्रोल ₹34 महंगा: देश में कोरोना को आए 2 साल हो गए इस महा संकट से अब हम लगभग उबर चुके हैं. लेकिन इसके साथ आई मंदी और महंगाई अब भी बरकरार है. दिन-ब-दिन चीजें महंगी होती जा रही है. महंगाई का आलम यह है कि पेट्रोल-डीजल से लेकर खाद्य वस्तुओं के दाम  50 से 85% बढ़ चुके हैं .साबुन ,डिटर्जेंट पाउडर जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं से लेकर घरेलू गैस तक काफी महंगी हो चुकी है जबकि लोगों की आमदनी में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है. (हिंदुस्तान)

गोल्फ ग्राउंड स्पोर्ट्स कंपलेक्स का मासिक पास ₹300 में बनेगा तो राजेंद्र सरोवर और लिलोरी स्थान के लिए 100 _100 लगेगा: शहर के रणधीर वर्मा स्टेडियम के नवनिर्मित स्पोर्ट्स कंपलेक्स समेत तीन पार्कों में रोजाना सैर करने वालों के लिए अब मासिक पास जारी किया जाएगा. यह व्यवस्था 5 अप्रैल से लागू की जाएगी. नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने कहा कि स्पोर्ट्स कंपलेक्स में नियमित टिकट ₹15 का है यानी महीने में हर दिन जाने पर ₹450 खर्च होंगे लेकिन अब लोग ₹300 का मासिक पास खरीद कर महीने भर जा सकेंगे .यह रोजाना टिकट के मुकाबले किफायती होगा और हर दिन काउंटर से टिकट कटाने के झंझट से भी बच सकेंगे. कंपलेक्स का समय भी तय कर दिया गया है. (दैनिक भास्कर)

बंगाल से दिल्ली भागने की फिराक में था बंटी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर हुआ गिरफ्तार: वासेपुर में अपने को छोटे सरकार घोषित करने वाले प्रिंस खान के भाई बंटी खान दो और के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर आरपीएफ की मदद से पकड़ा गया. बंटी वासेपुर नन्हे हत्याकांड का आरोपी है. बंगाल से दिल्ली भागने की सूचना पर धनबाद की विशेष टीम तीनों को गिरफ्तार करने में सफल रही, इसका खुलासा एसएसपी संजीव कुमार ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में मीडिया के समक्ष किया. एसएसपी ने बताया कि नन्हे हत्याकांड में आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है ,जो इनके गतिविधियों पर नजर रख रही थी .टीम को जानकारी मिली थी कि प्रिंस सहित अन्य बांग्लादेश के बॉर्डर पर छिपकर रह रहे हैं. बंगाल पुलिस की मदद से जब पुलिस ने दबिश दी तो भाग निकले.फिर टीम को जानकारी मिली कि ट्रेन से वह दिल्ली जाने की फिराक में है. (दैनिक भास्कर)

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.