✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टैक्स डिफॉल्टर्स और ओवरलोड चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई,वसूला गया ₹ 7, 57, 950 का जुर्माना

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:49:24 PM

रांची(RANCHI):टैक्स डिफॉल्टर और ओवरलोड चलने वाले वाहनों के खिलाफ आज दिनांक 29 मार्च 2022 को एक बार फिर से जिला परिवहन पदाधिकारी  प्रवीण प्रकाश ने विशेष जांच अभियान चलाया. दलादली चौक और रातू क्षेत्र में सुबह 5:00 बजे से ही अभियान की शुरुआत कर दी गई. इस दौरान 200 से ज्यादा वाहनों की जांच की गई और लाखों रुपए का फाइन वसूला गया. साथ ही कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया.

 7 लाख 57 हज़ार 950 रुपये का वसूला गया जुर्माना, 03 वाहन जब्त

विशेष जांच अभियान के दौरान कुल 216 वाहनों की जांच की गई। टैक्स डिफॉल्टर वाहनों, ओवरलोड,  पॉल्युशन और परमिट सहित अन्य कागजात सही नहीं होने पर 35 वाहनों से ₹ 7,57,950 का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान 03 वाहनों को जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जब्त भी किया गया.

नियमानुसार होगी कार्रवाई-डीटीओ

जिला परिवहन पदाधिकारी  प्रवीण कुमार प्रकाश ने बताया कि पूर्व में ही वाहन मालिकों से आग्रह किया गया था कि सभी तरह के कागजात वैध और अपडेट रखें, बिना कागजात दुरुस्त कर चलने वाले वाहनों पर डीटीओ ने सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला.उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

छापेमारी के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रवीण प्रकाश ने गिट्टी, ईट आदि लदे वाहनों को जब्त किया.उन्होंने कहा कि नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर कोयला और कंस्ट्रक्शन मैटेरियल ढोने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. डीटीओ ने कहा कि वाहन क्षमता से अधिक लोड और सामग्री को बिना ढंककर न चलें. ऐसा करने पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी.

पहले भी चलाया गया था अभियान

दलादली चौक और रातू क्षेत्र में 27 नवंबर 2021 को भी डीटीओ प्रवीण प्रकाश द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया था। जिसमें 51 वाहनों से 9 लाख 71 हज़ार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया था और 05 वाहनों को जब्त किया गया था. जबकि 12 फरवरी 2022 को चलाए गए अभियान में 42 वाहनों से 8.50 लाख जुर्माना वसूला गया औऱ 5 वाहनों को जब्त किया गया था.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.