✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरहुल और रामनवमी को लेकर पुलिस अधिकारियों ने की बैठक, उपद्रवियों पर 107 के तहत कार्रवाई का आदेश

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:47:54 PM

रांची(RANCHI): सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर रांची पुलिस अलर्ट रहेगी.मंगलवार को समाहरणालय भवन में शहर के सभी थाना प्रभारी,यातायात प्रभारी, और पुलिस उपाधीक्षक के साथ सिटी एसपी ने बैठक कर कई दिशा निर्देश दिया. सिटी एसपी सौरभ ने सभी थाना प्रभारी को अपने अपने थाना क्षेत्र के शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया है. शांति समिति की बैठक में जुलूस का रोड मैप भी तैयार करने का हिदायत दिया है.     सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि उपदर्वियों को चिन्हित कर उनपर 107 के तहत कार्रवाई किया जाएगा. उन्होंने जुलूस के दौरान यातायात समस्या को भी देखने का निर्देश यातायात प्रभारियों को दिया है. जिससे जुलूस में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार ही जुलूस निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि दौरान अगर कोई हुड़दंगी करता है तो पुलिस उनपर कड़ी कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर है.         

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.