✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें......

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:48:26 PM

धनबाद ( DHANBAD) - जोड़ापोखर  के बरारी एक  नम्बर तलाब में  आज सुबह छात्रा की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. छात्रा के शरीर को तेजाब से जलाया गया है.कुछ गलत होने की भी आशंका की जा रही है. हत्या की खबर जंगल की आग की तरह इलाके में फ़ैल गई.  जोड़ापोखर पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया है. छात्रा   जेलगोरा  7 नम्बर बस्ती  की रहने वाली थी. 26 मार्च को शाम 4 बजे  घर से टीयूशन पढ़ने निकली थी . छात्रा न्यू किड्स गार्डन स्कूल में पढ़ती थी. . परिजनों ने थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस परिजनों से गहराई से पूछताछ कर रही है.


धनबाद(DHANBAD) |  टुंडी प्रखंड के कोटालडीह में चल रहे पांच दिवसीय श्री श्री हनुमत महायज्ञ सह तृतीय वार्षिक महोत्सव के मौके पर  सोमवार को गाजे- बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकली गई.   शोभा यात्रा हनुमान मंदिर  से चैनपुर, रामनगर, कोटालडीह बस्ती होते हए पुनः मंदिर परिसर पहुंची.  महिला-पुरुष श्रद्धालु  एक दुसरे पर अबीर- गुलाल उड़ाते  धार्मिक गीतों पर थिरकते चल रहे थे. 

धनबाद(DHANBAD) | सरायढेला  के बंधन बैंक की एटीएम में  आज दिन 10:30 बजे   घुसकर मशीन में तोड़फोड़  करने वाले  नवादा (बिहार) निवासी को  लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.उसे पकड़ने के बाद वह  जमी भीड़आक्रोशित हो गई. किसी प्रकार एक दुकान में बंद कर लोगो ने उसे बचाया.  घटना की सूचना पुलिस को  दी गई ,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया . शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े एटीएम को निशाना बनाने  की कोशिश से लोग हैरत में है. बंधन बैंक के कर्मचारी मीडिया को कुछ भी बताने से  बचते दिखे. आरोपी युवक का नाम फैजान अहमद बताया जा रहा है ,

धनबाद(DHANBAD) | पूर्वी टुंडी के बड़बाद  गांव में कल आदिवासी युवती की हत्या के बाद आज ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस के खिलाफ उबल पड़ा.  जानकारी के अनुसार आसपास के ग्रामीणों ने  गोविंदपुर -साहिबगंज मुख्य रोड को जाम कर दिया है. उनका आरोप है कि पुलिस हत्याकांड को सुलझाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है.  आंदोलनकारियों का यह भी आरोप है कि पुलिस अवैध वसूली में मस्त रहती है.  इलाके में कानून -व्यवस्था की पुलिस को  तनिक परवाह  नहीं है.  जाम दोपहर 12:00 बजे से शुरू हुआ है जो 4:00 बजे के बाद तक जारी था.  

*धनबाद(DHANBAD) |  मगही- भोजपुरी- मैथिली संस्कृति बचाओ मंच 31 मार्च को झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह के आवास का घेराव करेगा. यह निर्णय 
 डिगवाडीह राम परिखा धर्मशाला में हुई बैठक में लिया गया है. बैठक की  अध्यक्षता मदन राम तथा संचालन जितेंद्र पासवान ने किया.  मुख्य अतिथि थे निवर्तमान वार्ड पार्षद शैलेंद्र सिंह.  बैठक में निर्णय लिया गया  कि झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह ने विधानसभा  में धनबाद तथा बोकारो की   क्षेत्रीय भाषा से मगही- भोजपुरी- अंगिका भाषा को हटाए जाने का विरोध नहीं  किया. इस वजह से  31 मार्च को झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह के आवास का घेराव किया जाएगा**


धनबाद(DHANBAD) | बहुचर्चित वासेपुर के जमीन कारोबारी नन्हे हत्याकांड में धनबाद पुलिस ने बंटी खान समेत तीन लोगों की यूपी से गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल की है. धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि धनबाद जिला पुलिस की टीम एएसपी के नेतृत्व में लगातार उनका पीछा कर रही थी. बंगाल में तो उन्हें  पकड़ने में सफलता नहीं मिली लेकिन यूपी से उनकी गिरफ्तारी कर ली गई .

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.