✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कांग्रेस का महंगाई मुक्त भारत अभियान 2 अप्रैल से , 7 को राजभवन के सामने धरना

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:47:15 PM

देवघर(DEVGHAR): कांग्रेस पूरे देश में महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाएगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार देवघर जिले में भी महंगाई के विरुद्ध कांग्रेसियों के द्वारा आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया. इसे लेकर जिला कार्यालय में कांग्रेस के विशेष बैठक में जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि विगत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान 137 दिनों तक मोदी सरकार ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की. लोगों को लगा कि केंद्र सरकार महंगाई पर रोक लगाने का प्रयास करेगी. लेकिन चुनाव परिणाम के बाद राज्य में नई सरकार बनने के साथ ही प्रतिदिन बढ़ोतरी प्रारंभ कर देशवासियों को महंगाई का तोहफा देना शुरू कर दी. ऐसे रवैया से आज देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार से ठगा महसूस करने लगा और इस प्रकार के कृत्य से भाजपा धोखेबाजों की श्रेणी में आकर खड़ा हो गई. इसलिए देश और देश की जनता को बचाने के लिए और इस प्रकार के मुनाफाखोरी पर रोक लगाने के लिए कांग्रेस देशहित में राष्ट्रव्यापी आंदोलन करना प्रारंभ कर दी है. जिसके तहत 31 मार्च को आमजनों के सहयोग से पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा अपने घरों के सामने या सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलेंडर, दोपहिया और चार पहिया वाहन, डीजल पैट्रोल के खाली डब्बे आदि पर माल्यार्पण कर प्रदर्शन करेगी.

2 अप्रैल को महंगाई मुक्त भारत मार्च व धरना

वहीं 2 अप्रैल को पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और आमजनों के सहयोग से जिला मुख्यालय पर  महंगाई मुक्त भारत मार्च व धरना देगी. इसके साथ ही 7 अप्रैल को इन्हीं मांगों के समर्थन में राजभवन समक्ष महंगाई मुक्त भारत मार्च व धरना आहूत की जाएगी. इन तमाम कार्यक्रमों को सफलीभूत कराने के लिए रूपरेखा तैयार की गई.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.