✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पड़ोसी पर बच्चों के अपहरण कर बेहरमी से पिटाई का आरोप, मामला दर्ज

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:48:39 PM

देवघर (DEOGHAR) - देवघर नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान मोहल्ला में रहनेवाली खुशबू देवी ने नगर थाना में अपने पड़ोसी युवराज कुमार, सूर्यकांत और उसकी पत्नी के खिलाफ अपने दोनों बेटों के अपहरण कर हत्या करने के उद्देश्य से रूम में बंद कर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है. मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है.

क्या है मामला

बता दें कि लिखित आवेदन में जिक्र हैं कि वह बिहार के सिमुलतला की रहनेवाली हैं. वह अपने बच्चे को पढ़ाने के उद्देश्य से देवघर में रहती हैं. जहां उसके कमरे के बगल में उसके दोनों बच्चे खेल रहे थे. तभी उसके बगल के रहनेवाली सूर्यकांत कुर्मी की पत्नी उसके दोनों बच्चों को बहला फुसलाकर कर अपना घर ले गई और उसे एक कमरे में बंद कर दिया. जब बच्चा के द्वारा पूछा गया कि कमरे में क्यों बंद किये हो तो दोनों बच्चे के साथ लप्पड़ थप्पड़ से मारपीट करने लगा. मारपीट के कारण बच्चा चिल्लाने लगा तभी अगल बगल के लोगों ने मामले की जानकारी उसे दी. जब ये उसे पूछने गई तो गोलू, उसकी माता और उसके पिता सूर्यकांत कुर्मी ने उसके साथ भी मारपीट कर करते हुए अभद्र व्यवहार करने लगा तभी सूर्यकांत की पत्नी आई और उसके गले से सिकड़ी और नथनी छिन लिया. जब उसका पति आया और मामले की जानकारी लेने के बाद उससे पूछने गया कि उसके बच्चे को क्यों बंद किया था तो उसे भी मारपीट करने का प्रयास करने लगा और धमकी दिया कि आज बच गया अगली बार नहीं बचेगा. पीड़ित बच्चा को इतनी बेरहमी से मारा गया है कि उसके पूरे शरीर पर जख्म के निशान है और उसके हाथ का उंगली भी टूट गया है. नगर थाना की पुलिस हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.