✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आदिवासी युवती हत्या मामला : आक्रोशित ग्रामीणों ने किया गोविंदपुर -साहिबगंज मार्ग जाम  

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:48:16 PM

धनबाद(DHANBAD) - पूर्वी टुंडी के बड़बाद  गांव में कल आदिवासी युवती की हत्या के बाद आज ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस के खिलाफ उबल पड़ा.  जानकारी के अनुसार आसपास के ग्रामीणों ने  गोविंदपुर -साहिबगंज मुख्य रोड को जाम कर दिया है. उनका आरोप है कि पुलिस हत्याकांड को सुलझाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है.  आंदोलनकारियों का यह भी आरोप है कि पुलिस अवैध वसूली में मस्त रहती है.  इलाके में कानून -व्यवस्था की पुलिस को  तनिक परवाह  नहीं है.  जाम दोपहर 12:00 बजे से शुरू हुआ है जो 4:00 बजे के बाद तक जारी था.  

कल कर दी गई थी हत्या ,अर्द्धनग्न हालत में मिली थी लाश 

बता दें कि  युवती सोमवार की  सुबह लगभग साढ़े दस  बजे स्नान करने अपनी मां के साथ अपने पूर्वजों के तालाब बाड़ी गोड़िया गई थी.  वे लोग रोजाना इसी तालाब में स्नान करने जाते थे. कुछ देर में मां  स्नान करके घर लौट गई.  अपनी बेटी को स्नान कर घर आने को कहा. लगभग आधे घंटे के बाद भी बेटी के घर नहीं आने पर मां  ने बताया कि वह दोबारा उसे ढूंढने तालाब गई.  परंतु उस समय बेटी  तालाब में उसे नहीं मिली.  ना ही उसके कपड़े आदि मिले तो उसे लगा बेटी दूसरे रास्ते से घर चली गई होगी, परंतु घर आकर देखा तो बेटी घर नहीं पहुंची थी. तब  चिंता होने लगी, तब  इसकी जानकारी अपने भाई  समेत घर के सभी सदस्यों को दी. घर वाले जब पहुंचे तो लाश खेत में मिली.लाश को घसीट कर खेत में ले जाने के निशान मिले है. लाश भी अर्द्धनग्न हालत में बरामद हुई  थी 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.