☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जंगल में छुपा कर रखे 10 बंडल कोडेक्स वायर बरामद, आईईडी बम विस्फोट में किया जाता है प्रयोग

जंगल में छुपा कर रखे 10 बंडल कोडेक्स वायर बरामद, आईईडी बम विस्फोट में किया जाता है प्रयोग

लोहरदगा (LOHARDAGA) - जिले के उग्रवाद प्रभावित जुड़नी जंगल में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लोहरदगा एसपी प्रियंका मीणा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक अभियान दीपक पांडे के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान गौतांग पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखी गई विस्फोटक साम्रगी बरामद की गई.

विस्फोटकों का जखीरा

मामले की जानकारी देते हुए एसपी प्रियंका मीणा द्वारा बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जुड़नी जंगल के गोतांग पहाड़ में सर्च अभियान चलाया गया. इसमें 10 बंडल कोडेक्स वायर बरामद हुआ है. नक्सलियों द्वारा इसका प्रयोग आई.ई.डी बम ब्लास्ट करने में प्रयोग करते हैं. नक्सलियों के नापाक इरादों को लोहरदगा पुलिस के जवानों  ने एक बार फिर विफल करने में सफलता हासिल की है. नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थी, लेकिन पुलिस के लगातार ऑपरेशन के कारण नक्सली बैकफुट पर चले गए. पुलिस का अभियान देखकर नक्सली जहां-तहां विस्फोटकों का जखीरा जंगल में छुपाकर भाग रहे हैं.

माओवादी नक्सली संगठन की टूट चुकी है कमर

पुलिस अधीक्षक लोहरदगा प्रियंका मीणा ने बताया गया कि हाल के दिनों में कई नक्सलियों के गिरफ्तारी और नक्सलियों के मारे जाने, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद होने के बाद भाकपा माओवादी नक्सली संगठन की कमर टूट चुकी है. लोहरदगा पुलिस के जवान लगातार नक्सलियों को मात दे रहे हैं. नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखे गए विस्फोटक और हथियार बरामद किए जा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

 

 

Published at:29 Mar 2022 04:25 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.