✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधायक ने 2 करोड़ 72 लाख की परिसंपत्तियों का किया वितरण, पलाश मार्ट का किया शुभारंभ

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:47:49 PM

दुमका(DUMKA): समाहरणालय सभागार दुमका में विकासात्मक और कल्याणकारी योजना के तहत  ऋण सह परिसंपति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अथिति विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि विगत कुछ महीने पहले सरकार द्वारा सुदूरवर्ती, पहाड़ी क्षेत्र में रह रहे लोगों को विकासात्मक योजनाओं से जोड़ने के लिए आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसके माध्यम से सरकार हर गरीब गांव में रहने वाले लोगों को घर-घर जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं से जागरूक किया. लोगों को इस कार्यक्रम से लाभ पहुंचा है.  आपके अधिकार ऋण सह परिसंपति वितरण कार्यक्रम का आयोजन से भी कुछ लाभुक वंचित रहे थे. जिला प्रशासन द्वारा उन्हें चिन्हित कर उनके आवेदन पर नियमानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है.

पलास मार्ट ग्रामीण महिलाओं को श्रम शक्ति का सम्मान दिलाने का कार्य कर रही है:- बसंत सोरेन

कार्यक्रम के उपरांत विधायक बसंत सोरेन द्वारा ग्रामीण महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पाद की बिक्री हेतु सम्हारणालय परिसर में पलास मार्ट का विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पलास मार्ट ग्रामीण महिलाओं के श्रम शक्ति को सम्मान दिलाने का कार्य कर रही है.  

समाहरणालय सभागार में विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजना अंतर्गत ऋण सह परिसंपति वितरण कार्यक्रम में विधायक श्री बसंत सोरेन द्वारा कुल  2 करोड़ 72 लाख 73 हजार 449 रुपए के परिसम्पत्तियों का वितरण:-

1) सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा कुल 9 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र वितरण किया गया

2) जेएसएलपीएस द्वारा 146 सखी मंडल को बैंक कैश क्रेडिट लिंकेज में  2,13,00,000,

13 लाभुकों को कुल 1,30,000 ब्याज मुक्त ऋण एवं 211 सखी मंडल को 31,65,000 को चक्रीय राशि दिया गया

३) जिला ग्रामीण विकास अभिकरण से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में कुल 5 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया.

4) आपूर्ति विभाग से  कुल 10 लाभुकों के बीच ग्रीन राशन कार्ड वितरण किया गया

5) मत्स्य विभाग से कुल 3 लाभुकों के बीच फिश फियोस्क, मछली-सह- बत्तख, ग्रो आउट नेट  वितरण किया गया

6) कृषि विभाग से मिनी राइस मिल, पम्पसेट, रोटा वेटर, पम्पसेट कुल 5 लाभुकों के बीच वितरण किया गया

7) कल्याण विभाग अंतर्गत बिरसा आवास में कुल 11 लाभुकों को लाभ दिया गया

8)मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान के तहत 10000 का अनुदान राशि कुल 4 लाभुकों को दिया गया

इसके अतिरिक्त बकरी पालन, किराना दुकान, मोबाइल दुकान, ऑनलाइन कैफे, कपड़ा दुकान, बांस टोकरी बनाना, प्रज्ञा केंद्र एवं पॉल्ट्री फार्म हेतु कुल 12 लाभुकों को लाभ दिया गया

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.