✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दिन-दहाड़े एटीएम मशीन में तोड़-फोड़ कर रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:27:47 PM

धनबाद(DHANBAD) - सरायढेला में बंधन बैंक की एटीएम में मंगलवार को अचानक एक युवक दाखिल हुआ और एटीएम मशीन के साथ तोड़फोड़ करने लगा. आसपास मौजूद लोगों की नज़र जब उस पर गई तो लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस को सूचना दी. वहीं मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया. इसी दौरान भीड़ आक्रोशित हो गई और व्यक्ति को उनके हवाले करनी की मांग करने लगी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को लोगों से किसी प्रकार बचाकर  हिरासत में ले लिया.

बिहार का रहने वाला है आरोपी

बता दें कि आरोपी युवक का नाम फैजान अहमद बताया जा रहा है. जो नवादा (बिहार) का रहने वाला है. शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े एटीएम को निशाना बनाने की कोशिश से लोग हैरत में है. वहीं बंधन बैंक के कर्मचारी मीडिया को कुछ भी बताने से बचते दिखे.

रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.