✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामनवमी जुलूस पर रोक के खिलाफ धरना, अखाड़ा समिति का बयान- जेल जाने को तैयार, पर निकलेगा जुलूस

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:49:03 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) – जिला के ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह मैदान में रामनवमी उत्सव समिति के द्वारा धरना दिया गया. जिला प्रशासन द्वारा रामनवमी जुलूस की अनुमति नहीं दिए जाने के खिलाफ ये धरना दिया गया. धरना का नेतृत्व अखाड़ा समिति के अध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश कमिटी के नेता अभय सिंह द्वारा किया गया. इस दौरान सभी ने एक स्वर में जय श्री राम का उदघोष किया.

जुलूस पर रोक से नाराज राम भक्त जेल जाने को भी तैयार

मीडिया से बातचीत के क्रम में प्रदेश भाजपा के नेता सह अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि राज्य के आपदा मंत्री आपदा मंत्री आफत मंत्री है. एक तरफ जुलूस पर रोक लगाई जाती है, जिसमें कोरोना नियमों का हवाला दिया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ बिस्टुपुर के रीगल ग्राउंड में उसी मंत्री के द्वारा सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा कर कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया. वहां कोरोना नियमों का उल्लंघन किया गया, जिसपर सरकार और प्रशासन मौन रही. उल्टा मंत्री के कार्यालय प्रभारी पर इसका ठीकरा फोड़ा गया और उनपर मंत्री के इशारे में ही मामला दर्ज करवाया गया. लेकिन इसके आयोजक मंत्री बन्ना गुप्ता पर मामला दर्ज नहीं किया गया जो सरकार के दोहरी नीति को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन इस जुलूस को रोकती है तो सभी राम भक्त खुशी-खुशी जेल भरने का काम करेंगे.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.