✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:43:45 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. मंगलवार , दिनांक 29  मार्च 2022को पलामू के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

बेटा और बेटी में किसी तरह का भेदभाव नहीं करें: सीएस - स्वास्थ्य विभाग बेटी बचाओ अभियान के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम चला रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गयी. मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जागरूकता रैली शुरू हुई. सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया. (प्रभात ख़बर)

दो एकड़ खेत में लगी अरहर जल कर राख : चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव में रविवार देर रात अरहर के खेत में आग लग गयी. इस घटना में करीब दे एकड़ में लगी अरहर की फसल नष्ट हो गयी. संभावना जतायी जाती है कि महुआ चुनने के लिए पेड़ के नीचे साफ-सफाई के लिए लगाया गया आग फैल कर अरहर के खेत तक पहुंच गया. (प्रभात ख़बर)

बढ़ते तापमान से वन्य प्राणी परेशान : झारखंड के एकमात्र बाघ आरक्षित पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के बेतला नेशनल पार्क में मौजूद हजारों पेयज पशु-पक्षी बेचैन हो गये हैं. मार्च के अंतिम सप्ताह में ही प्रचंड गर्मी पड़नी शुरू हो गयी है. दिन-प्रतिदिन बढ़ते तापमान ने वन्य प्राणियों को परेशान कर दिया है. वहीं इस वर्ष भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना भी जतायी गयी है. इधर, मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी दी है. ऐसे में बेतला नेशनल पार्क के जानवरों पर खतरा मंडराने लगा है. (दैनिक जागरण)

किराया वसूली के लिए दुकान सील करने की दी जा रही है धमकी: शहरी क्षेत्र के चौधराना बाजार के दुकानदारों ने नगर निगम के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को अपनी पीड़ा से अवगत कराया. दुकानदारों ने बताया कि करीब डेढ़ सौ वर्ष पहले अंग्रेजों ने इस शहर को बसाया था आमजनों की जरूरत के समान के लिए बाजार लगाने के लिए प्रेरित किया गया था. अंग्रेजी हुकुमत ने बाजर के लिए खाली जमीन उपलब्ध कराया था. (दैनिक जागरण)

केंद्र की जनविरोधी नीतियों के कारण देश की आम जनता त्रस्त: केंद्र सरकार की श्रमिक एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों एवं फेडरेशन का दो दिवसीय देशव्यापी आम हड़ताल सोमवार से शुरू हुआ. हड़ताल के समर्थन में मजदूर यूनियन के साथ साथ बैंक, एलआइसी, डाक घर के कर्मचारियों के अलावा मजदूर यूनियन एवं बीएसएसआर यूनियन के सदस्य सड़क पर उतरे. (हिंदुस्तान)

नीलांबर-पीतांबर की धरोहरों को बचाने की जरूरत- विनोद सिंह: रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर स्थित जोगनाटांड़ में अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर-पीतांबर का 164वां शहादत दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माले विधायक विनोद सिंह वेदी पूजन, दीप प्रज्ज्वलन व नीलांबर-पीतांबर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया. (हिंदुस्तान)

विदेश सिंह आमजनों के दिलों में अभी भी बसे हैं- बिट्टू सिंह: पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व विदेश सिंह की पुण्यतिथि सोमवार को मनाया गया. पदमा स्थित विदेश नगर चौक के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्वर्गीय विदेश सिंह के पुत्र पंकज सिंह, पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह, उदय सिंह, नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने पूजा- अर्चना कर स्वर्गीय विदेश सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. (प्रभात ख़बर)

रिपोर्ट: अमन प्रताप सिंह 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.