✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:43:06 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें मंगलवार ,दिनांक 29 मार्च को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं: 

तेतुलिया में अवैध खनन के दौरान कई लोगों के दबने की सूचना पर जिला प्रशासन ने शुरू कराई जांच: बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र के तेतुलिया में बंद दो नंबर चानक में अवैध खनन के दौरान चाल धसने से कई मजदूरों के असमय काल के गाल में समाने की सूचना है. हालांकि प्रशासनिक या पुलिस की तरफ से घटना की पुष्टि देर रात तक नहीं हुई है. शाम को प्रशासनिक टीम ने जांच भी की. आधी रात के करीब बीसीसीएल की सेफ्टी टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की. सूत्रों के अनुसार रविवार दोपहर 2:00 से 3:00 के बीच वहां चाल धस गई. कोयला कटिंग के दौरान एक पूरा पिलर गिर गया, वहां काम कर रहे कई लोग दब गए, घटना के तुरंत बाद वहां कोयला का अवैध कारोबार कराने वाले गिरोह द्वारा पूरे एरिया की डोजरिंग कराने की सूचना सामने आ रही है. (प्रभात खबर)

बीसीसीएल में बंद का मिश्रित असर,बैंकों में कार्य प्रभावित: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और श्रमिकों फेडरेशन के आह्वान पर बुलाई गई देशव्यापी हड़ताल का सोमवार को धनबाद में मिलाजुला असर रहा. बीसीसीएल में 25 फ़ीसदी उत्पादन वह 50 फ़ीसदी डिस्पैच प्रभावित रहा. कंपनी के अनुसार 27 349 टन कोयला उत्पादन व 18 756 टन डिस्पैच हुआ, वही बैंक, इंश्योरेंस आदि सेक्टर में हड़ताल का  असर दिखा. कई बैंक बंद रहे ,मजदूर संगठन केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय संपदा बेचने, मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड लाने और निजीकरण के खिलाफ 2 दिनों की हड़ताल पर हैं. (प्रभात खबर)

पूर्वी टुंडी में छात्रा का निर्वस्त्र शव मिला, दुष्कर्म के बाद गला दबा हत्या की आशंका: पूर्वी टुंडी थाना के एक गांव स्थित एक तालाब के नीचे खेत में सोमवार को 18 वर्षीय एक आदिवासी छात्रा का निर्वस्त्र शव मिला .दुष्कर्म के बाद छात्रा का गला घोट कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है. छात्रा ने इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्नातक करने के लिए गोविंदपुर के आर एस मोर कॉलेज में नामांकन कराया था. पुलिस को शव के  घसीटे जाने के निशान मिले हैं .छात्रा के मुंह से झाग निकला हुआ था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. (प्रभात खबर)

धनबाद के सिजुआ में बना गौफ किचन जमीनदोज, बचा परिवार: सिजुआ क्षेत्र की मोदी डीह कोलियरी अंतर्गत अति असुरक्षित 22 12 बस्ती में सोमवार की सुबह जोरदार आवाज के साथ चंदन कुमार सिंह के आवास व बाहरी हिस्से में गोफ बन गया. करीब 30 फीट चौड़े गोफ से भारी मात्रा में गैस रिसाव होने लगा .घटना से चंदन व उसके परिजन बाल-बाल बच गए. आवास का रसोईघर व उसमें रखा सामान जमीन में समा गया.  पूरी बस्ती में दहशत है .घटना के बाद  स्थल की घेराबंदी करने पहुंचे बीसीसीएल के कर्मियों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया. (हिंदुस्तान)

बंटी खान सहित तीनों से पुलिस कर रही है पूछताछ: नया बाजार के महताब आलम उर्फ नन्हे की हत्या में गिरफ्तार बंटी खान और उसके दोनों समर्थकों को रविवार देर रात पुलिस लेकर धनबाद लौटी. तीनों को यूपी के किसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार करने की चर्चा है. सोमवार को दिनभर तीनों को जीटी रोड के एक थाना में रखकर पूछताछ हुई. माना जा रहा है कि मंगलवार को तीनों को पुलिस जेल भेजेगी .बंटी खान, नूरी रोड वासेपुर निवासी इरफान आलम उर्फ टुंडा और नन्हे को गोली मारने के आरोपी वासेपुर झोपड़पट्टी निवासी हैदर के भाई नाथू को पुलिस ने पकड़ा है. तीनों नन्हे की हत्या में आरोपी हैं. (हिंदुस्तान)

कोयला चोरी में वर्चस्व को ले दो गुटों में झड़प, 12 राउंड फायरिंग: कोयला चोरी और ट्रांसपोर्टिंग के विवाद को लेकर गंसाडीह व अलकुसा गोली की आवाज से दहल उठा.  दो विरोधी गुट आमने-सामने आ गए. दोनों ओर से मारपीट के बाद दर्जन भर से अधिक गोलियां चली. मारपीट में एक गुट के 4 लोग घायल हो गए. पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है .दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने केंदुआडी नया  निवासी शैलेश कुमार की शिकायत पर एफ आई आर दर्ज कर ली है, वही अलकुसा निवासी नाजनी बानो की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है. (दैनिक भास्कर) 

मटकुरिया में टायर शोरूम में फायरिंग, वारदात सीसीटीवी में कैद: शहर के मटकुरिया स्थित मॉडर्न टायर शोरूम में सोमवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी. दो गोलियां दुकान की एंट्री पॉइंट पर लगे शीशा पर लगी .शीशे चूर चूर होकर बिखर गए. कोई घायल नहीं हुआ है. खबर मिलने पर ए एसपी और बैंक मोड़ थानेदार मौके पर पहुंचे. दुकान के सामने से गोली के दो खोखे बरामद किए गए. पुलिस को संदेह है कि वारदात को वासेपुर के प्रिंस खान गैंग ने अंजाम दिया है. फायरिंग की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. (दैनिक भास्कर)

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.