✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हेमंत सरकार में अपराधियों का बढ़ता मनोबल कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल: आदित्य साहू

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:26:16 PM

रांची(RANCHI): चिरौंदी में जबरन जमीन खरीदने के मामले में हुई गोलिबारी में महिला की हत्या पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. अपराधी बेलगाम हो गए हैं .कानून व्यवस्था धवस्त हो गया है. अपराधीयों का मनोबल इस प्रकार बढ़ गया है कि वे खुलेआम किसी भी घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं. उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं ओराधियों को इस सरकार का संरक्षण प्राप्त है, तभी अपराधी सरेआम हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में जाबरदस्ती जमीन रैयतों से लिखवाया जा रहा है. जमीन नहीं देने पर रैयतों कि हत्या कि जा रही है. पुलिस से जबरन जमीन खरीदने का आरोप लगाने पर कार्रवाई भी पुलिस नहीं करती है. ऐसे मामलों में पुलिस प्रशाशन और शाशन के लोगों कि मिलीभगत से जबरन जमीन खरीद किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि चिरौंदी मामला भी ऐसे ही अपराध कि एक कड़ी है.

हेमंत सरकार अपराध पर लगाम नहीं लगा पाती है तो सत्ता छोड़ दे

आदित्य साहू ने कहा कि चिरौंदी में हत्याकांड से पूर्व ही मृतक के द्वारा पुलिस को सुचना दी गयी थी. जबरन जमीन खरीदने के लिए धमकी को लेकर पुलिस से न्याय कि मांग के बावजूद भी पुलिस ने मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा की प्रदेश में अपराध के आंकड़े डराने वाला है. प्रत्येक दिन पांच से ज्यादा लोगों की हत्या हो रही है. ज्यादातर हत्या जमीन से जुड़े मामलों में हो रही है बावजूद हेमंत सरकार ने आंख बंद कर रखा है.उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपराध पर लगाम नहीं लगा पाती है तो सत्ता छोड़ दे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.