✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शहरी-ग्रामीण जलापूर्ति योजना की बैठक में खराब चापाकलों ठीक करने का डीसी ने दिया निर्देश

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:44:08 PM

धनबाद(DHANBAD) - सोमवार को उपायुक्त  संदीप सिंह की अध्यक्षता में जिले की विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा के उद्देश्य से जिले के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैठक हुई.बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जल हमारी प्राथमिक आवश्यकता है. साथ ही नियमित जलापूर्ति एक अनिवार्य सेवा है. गर्मी का मौसम प्रारंभ हो चुका है, इस समय नियमित जलापूर्ति जिले के सभी क्षेत्रों में सुनिश्चित करना आवश्यक है. बैठक में सभी खराब चापानलों की अविलंब मरम्मत सुनिश्चित करने, जहां-जहां जल आपूर्ति के लिए  पाइप बिछाई गई  है, वहां घरों में जल संयोजन करने एवं जिन क्षेत्रों में आवश्यकता हो ,वहां टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को दिया.

जनप्रतिनिधियों ने जलापूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए दिए सुझाव 

बैठक के दौरान जिले के जनप्रतिनिधियों ने जलापूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए  अपने -अपने सुझाव दिए.  उपायुक्त ने इन सभी सुझाव पर अमल करने का निर्देश बैठक में अधिकारियों को दिया. बैठक में  जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त को बताया कि जिले में कई ऊंचे स्थानों पर पाइप लाइन होने के बावजूद भी प्रेशर कम होने के कारण जलापूर्ति नहीं हो पाती है.  उपायुक्त ने ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों को अविलंब कार्ययोजना बनाने एवं वहां नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. बैठक के दौरान जिले की विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति एवं विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने बताया कि प्रायः ऐसा देखा जाता है कि नागरिकों के पास स्पष्ट जानकारी नहीं रहने के कारण वह समय पर अपना जल संयोजन नहीं करा पाते है.  साथ ही जलापूर्ति से संबंधित सूचनाएं भी उचित स्थान पर दर्ज कराने में परेशानी का सामना करते है.

जल संयोजन और शिकायतों की प्रक्रिया का प्रचार -प्रसार होगा 
 
 इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को जल संयोजन संबंधित पूरी प्रक्रिया की जानकारी एवं जल आपूर्ति हेतु जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मियों का दूरभाष संख्या समाचार पत्रों में प्रकाशित करने व अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है.बैठक में  विधायक  राज सिन्हा,  श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता,  श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह सहित  सांसद , विधायक टुंडी व बाघमारा के प्रतिनिधि, उपायुक्त, नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी एक एवं दो, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.