☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टीपीसी के तीन हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, दो देशी गन, कट्टा सहित कई सामान बरामद

टीपीसी के तीन हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, दो देशी गन, कट्टा सहित कई सामान बरामद

हजारीबाग(HAZARIBAGH): हजारीबाग के गिद्दी थाना के रैलीग़ढा कोलियरी कांटा घर के समीप हुए फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए गिद्दी थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के तीन हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तीनों उग्रवादियों के खिलाफ  विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज है. इनके पास से पुलिस ने दो देशी कटठा,  एक देशी गन, दो वर्दी और एक पिटठू बरामद किया है.

तीन अपराधी फरार

गिरफ्तार उग्रवादियों में कुख्यात मुन्नीलाल महतो उर्फ धर्मेद्र, थाना गिद्दी हजारीबाग,  राहुल गंझु उर्फ सोरेन कोंची लावालौंग चतरा और महेंद्र गंझु शामिल है. मुन्नीलाल महतो पर रांची हजारीबाग, रामगढ़ में 14 से अधिक मामले दर्ज हैं. इसी तरह राहुल गंझु और महेंद्र पर भी चतरा, हजारीबाग तथा रामगढ़़ में कई मामले दर्ज हैं. यह जानकारी एसपी मनोज रतन चौथे ने प्रेसवार्ता का आयोजन कर दी. बताया कि सीआरपीएफ और जिला बल के संयुक्त टीम ने छापेमारी कर यह सफलता प्राप्त की है. इनकी गिरफ्तारी खपिया जंगल से हुई. सूचना के अनुसार टीएसपीसी की दस्ता क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी. रविवार रात छह लोगों को जंगल किनारे खड़ा पाया गया. पुलिस ने दस्ता को चेतावनी जारी की. लेकिन इस बीच मौका पाकर तीन अन्य फरार हो गए. तीन को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. प्रेसवार्ता में सीआरपीएफ के सहायक कमाडेंट के अलावा गिद्दी थाना प्रभारी पी साहू और प्रशिक्षु आईपीएस ऋषभ गर्ग उपस्थित थे.

रिपोर्ट: राकेश कुमार, हजारीबाग

Published at:28 Mar 2022 06:31 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.