✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ पहले दिन कोयलांचल में बैंक और ट्रेड यूनियनों का हड़ताल रहा असरदार

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:41:27 PM

धनबाद(DHANBAD) - देशव्यापी हड़ताल के पहले दिन  धनबाद जिले के सभी सरकारी बैंकों ने ट्रेड यूनियन के दो दिवसीय हड़ताल का समर्थन किया. 28-29 मार्च दो दिन ट्रेड यूनियन ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है. आज पहले दिन बैंक कर्मी जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध प्रकट किया. बैंक परिसर के बाहर बैंक कर्मी जमा होकर विरोध प्रदर्शन किया एवं नारेबाजी की. बैंककर्मियों  ने कहा कि  सरकार बैंकों का निजीकरण करने पर उतारू है. 

कर्मियों के सुविधाओं में हो रही है कटौती

कर्मियों के सुविधाओ में कटौती की जा रही है. बैंक कर्मी इसे लेकर अपना विरोध जारी रखेंगे. किसी भी कीमत पर निजीकरण नहीं होने नही दिया जाएगा.बता दें कि बीसीसीएल ने विशेष परिस्थिति को छोड़कर हड़ताल की अवधि में छुट्टी को रद्द कर दिया है.  इधर, बैंक, पोस्ट ऑफिस  सहित अन्य संस्थानों में हड़ताल का असर दिख रहा है.  धनबाद हेड पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी गेट  पर प्रदर्शन किया. कई संगठनों से जुड़े आंदोलनकारी धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर जुट कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की . 

दो दिनों की है देशव्यापी हड़ताल 

विदित रहे कि केंद्रीय ट्रेड यूनियन  ने 28 और 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है.  यह हड़ताल मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलाया गया है.  बैंकिंग, रोडवेज, बीमा और वित्तीय क्षेत्र के कर्मचारी भी इस बंद में भाग ले रहे हैं.  संगठन का कहना कि 12 सूत्री मांग पत्र के लिए मजदूर और किसान कई सालों से संघर्ष करते रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा उचित कदम नहीं उठाए जाने के कारण इस बंद को बुलाया गया है. 

रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह ,धनबाद  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.